उद्घाटन के लिए फीता काटते ही ढह गया पुल, नदी में गिरे नेता और अधिकारी, वीडियो वायरल

Spread the love

Viral Video: देश और विदेश में आए दिन नए पुल और नई सड़क का उद्घाटन होता है। राजनेता ही ज्यादातर नए पुलों और नई सड़कों का उद्घाटन करते हैं। अब इस बीच एक पुल के उद्घाटन समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने बाद आपको यकीन नहीं होगा कि क्या कभी ऐसा भी हो सकता है? दरअसल एक पुल का उद्घाटन समारोह चल रहा था तभी कुछ ऐसा होता कि सभी लोग हैरान रह जाते हैं।

दरअसल यह पूरा मामला डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का है। अधिकारियों को पुल का उद्घाटन करता देख लोगों में खुशी की लहर थी, लेकिन उद्धघाटन के कुछ ही सेकेंड के बाद पुल भरभराकर गिर जाता है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुल के उद्धघाटन के दौरान भरभराकर गिर जान से वहां चीख पुकार मच जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बीते हफ्ते इस पुल का उद्घाटन किया गया था जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुल के टूटने के बाद वहां मौजूद नेता, अधिकारी समेत लोग गिर जाते हैं। यह पुल एक छोटी सी नदी पर बनाया गया था।

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक पैदल पुल बनाया गया था जिसका उद्घाटन करने नेता और अधिकारी पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही फीता का काटकर पुल का उद्घाटन किया गया टूटकर गिर गया।

यह पुल स्थानीय लोगों के लिए बनाया गया था ताकि लोग बारिश के मौसम में नदी को आसानी से पार कर सकें, लेकिन यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मजाक भी उड़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुल का उद्घाटन करने के लिए महिला फीता काटती है और इसके बाद पुल ढह जाता है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इस पुल के उद्घाटन से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में भ्रष्टाचार की कहानी पता चल रही है।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

भर्ती परीक्षाओं की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी: सीएम पुष्कर सिंह धामी

पढ़िए.. पुलिस को मिली बड़ी सफलता , यहां से पकड़े गए तीन बाइक चोर,चोरी की गई मोटरसाइकिल हुई बरामद 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *