तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में हर्टफुलनेस इंस्टिट्यूट की ओर से स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम में योग प्रशिक्षक श्री गौरव त्यागी ने स्टुडेंट्स को दिया योग का प्रशिक्षण

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

 

तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में हर्टफुलनेस इंस्टिट्यूट की ओर से स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम में योग प्रशिक्षक श्री गौरव त्यागी ने स्टुडेंट्स को दिया योग का प्रशिक्षण

हर्टफुलनेस इंस्टिट्यूट की ओर से आयोजित स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम में तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य प्रो. एनके सिंह ने कहा, योग जीवन का मूल आधार है। योग से हम रोग मुक्त रह सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या और योग के बिना हम कम उम्र में ही गंभीर रोगों का शिकार बन रहे हैं। प्रो. सिंह ने कहा, स्ट्रेस से उबरने के लिए परिवार के संग समय बिताना जरूरी है। उन्होंने स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचार्या में शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही प्रकृति के संग समय बिताने के संग-संग डायरी लिखने और हैल्दी भोजन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में हर्टफुलनेस इंस्टिट्यूट के योग प्रशिक्षक श्री गौरव त्यागी ने डेंटल कॉलेज की फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स को योग का प्रशिक्षण भी दिया।

प्रो. सिंह तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन और वंदना के संग कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनके सिंह के साथ डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि, डेंटल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप तांगड़े, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही। इस मौके पर डॉ. साधना सिंह, डॉ. उपेन्द्र मलिक, डॉ. तबिहा खान, सुश्री प्रेमी पूर्णिमा, सुश्री तैयबा बी., सुश्री स्वर्णा कुमारी के संग-संग डेंटल कॉलेज के स्टुडेंट्स मौजूद रहे। संचालन स्टुडेंट काशवी वशिष्ठ ने किया।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सख्त SSP की सख्त कार्रवाई: ‘ऑपरेशन लगड़ा’ के तहत 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

अतिक्रमण पर सख्ती के बाद व्यापारियों को राहत  चेतावनी के साथ महापौर ने चालान में दी रियायत