देखे वीडियो : आग में तबाह हुई फर्नीचर की दुकान,इतना हुआ नुकसान

Spread the love

फर्नीचर की दुकान में लगी आग ने अपनी चपेट में टायर की दुकान को भी ले लिया

 

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में भीषण अग्निकांड में दो दुकानें जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। नहीं तो कई दुकानें आग की चपेट में आ जाती।

 

 

बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा थाने से लगे फर्नीचर की दुकान में रविवार सुबह करीब 3:00 बजे आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पास में टायर की दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया आग के चलते दोनों दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। स्थानीय लोग फायर की गाड़ियों ने बमुश्किल 2 घंटे में आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची अग्निशमन की दो वाहनों ने आग पर काबू पाया। आग से कई लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। फिलहाल अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है तो वही आग से नुकसान का जानकारी जुटाई जा रही है।

More From Author

रूद्रपुर। शहर की मटके वाली गली स्थित चार प्रतिष्ठित शोरूमों में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाखों रुपये की नगदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। चोर निर्माणाधीन भवन के रास्ते छत पर पहुंचे और जीने के दरवाजे तोड़कर एक के बाद एक चार शोरूमों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन चोर चोरी करते साफ दिखाई दे रहे हैं।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया जनपद में चौकी प्रभारियों को इधर से उधर,रुद्रपुर मुख्यालय समेत सीएम धामी के गृह छेत्र तक कर दिया फेरबदल

जब पंजाब की पुलिस फोर्स पहुंची उधम सिंह नगर में ,फिर हुआ यह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *