केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट में “हाउस ऑफ हिमालयाज” के स्टोर का किया शुभारंभ

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट में “हाउस ऑफ हिमालयाज” के स्टोर का किया शुभारंभ

देहरादून- अब देश – विदेश से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को एयरपोर्ट में ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद मिल सकेंगे।

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में “हाउस ऑफ हिमालयाज” स्टोर का शुभारंभ किया। इस स्टोर के खुलने से राज्य के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री से राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी।

राज्य सरकार को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के अथक प्रयासों से हाउस ऑफ हिमालयाज के स्टोर विभिन्न एयरपोर्ट में खोले जाने से उत्तराखंड के इस अंब्रेला ब्रांड को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा इन उत्पादों गुणवत्ता, पैकेजिंग और ब्रांडिंग भी सर्वश्रेष्ठ है। हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों का लाभ उत्तराखंड के साथ देश को भी मिलेगा। उन्होंने कहा हाउस आफ हिमालयाज के प्रमोशन और अन्य कामों के लिए भारत सरकार, उत्तराखंड में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगी। इनसे एक ओर जहां गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आम लोगों को मिलेंगे वहीं दूसरी ओर किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के स्टोर खुलने से राज्य के उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा यह स्टोर राज्य के किसानों, कारीगरों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के परिश्रम और हुनर का भी प्रतीक है।

स्थानीय उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का भी हिस्सा हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाउस ऑफ हिमालयाज का शुभारंभ किया था। आत्मनिर्भर उत्तराखंड की भावना को साकार करने के लिए राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रही। इससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है।

More From Author

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

अमन प्रताप सिंह ने जेसीज के विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के सुझाव

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार एयर स्ट्राइक के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान जारी