एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी मदन दिवाकर (बीजेपी मंडल अध्यक्ष एस0सी0 मोर्चा) के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

मदन दिवाकर (बीजेपी मंडल अध्यक्ष एस0सी0 मोर्चा) के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

थाना ट्रांजिट पुलिस की तत्परता से किए गए गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार रहेगी जारी

वादी मुकदमा श्री रामभजन दीवाकर पुत्र छोटेलाल दीवाकर नि0 विवेकनगर थाना ट्राँजिट कैम्प जिला उधमसिंहनगर द्वारा थाना हाजा मे दाखिला तहरीर बावत वादी व उसके भाई मदन दीवाकर (एस0सी0 मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष) को अभियुक्तगणो द्वारा  रात्रि मे गन्दी-गन्दी गालियाँ देते हुए जाने से मारने की नियत से ईंट,पत्थर लाठी डण्डो से बुरी तरह मारने पीटने से उसके भाई मदन दीवाकर के सिर पर खुली चोटें आने व मदन दीवाकर के सिर पर ईंट लगने के कारण उसके दिमाग की नश फटने व गम्भीर हालत मे वैटींलेटर पर गौतम अस्पताल मे भर्ती होने विषयक लाकर दाखिल की गयी। दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 109/25 धारा 109/351(2) बी0एन0एस बनाम धर्मेन्द्र आदि के विरूद्ध मुकदमा तफ्तीशी पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 महेश काण्डपाल के सुपूर्द हुयी।
अभियोग की गम्भीरता के दृष्टिगत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के पर्यवेक्षण तथा  पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर,  क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर महोदया के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर अभियोग मे प्रकाश मे आए अभियुक्त उदय पुत्र चन्द्र सिंह नि0 शिवनगर गली नं0 4 वार्ड नं0 11 थाना ट्राँजिट कैम्प जिला उधमसिंहनगर,उम्र-20 वर्ष को मय एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस के मोदी मैदान ट्राँजिट कैम्प से समय 02.10 PM बजे गिरफ्तार किया गया तथा पकडे गये अभियुक्त उदय के बताये अनुसार अभियोग मे नामजद अभियुक्त 1-धर्मेन्द्र पुत्र हर्ष सहाय सिंह नि0 उदयपुर जाफरा थाना देवरनिया जिला बरेली(उ0प्र0) हाल किरायेदार मदन दीवाकर,उम्र-35 वर्ष, 2 -हिमाशुं पुत्र राम पाल नि0 ग्राम भमौरा थाना शाही जिला बरेली(उ0प्र0),हाल किरायेदार राजा कालौनी,उम्र-21 वर्ष को मय प्रकाश मे आए अन्य अभियुक्त रामू पुत्र राज बहादुर नि0 राम शहाजंहापुर थाना कोतवाली पीलीभीत जिला पीलीभीत हाल किरायेदार पप्पु श्रीवास्तव शिवनगर ट्राँजिट कैम्प जिला उधमसिंहनगर,उम्र-19 वर्ष को अभियुक्त हिमांशु के किराये के कमरे राजा कालौनी थाना ट्राँजिट कैम्प जिला उधमसिंहनगर से समय 2.20 PM बजे हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। दौराने विवेचना उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर धारा 191(3) बी0एन0एस की वृद्धि की गयी है। अभियोग मे प्रकाश मे आये अन्य अभियुक्तगणो की तलाश जारी है। अभियुक्तगणो का बाद मेडीकल परीक्षण कर मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-
1- उदय पुत्र चन्द्र सिंह नि0 शिवनगर गली नं0 4 वार्ड नं0 11 थाना ट्राँजिट कैम्प जिला उधमसिंहनगर,उम्र-20 वर्ष,
2- धर्मेन्द्र पुत्र हर्ष सहाय सिंह नि0 उदयपुर जाफरा थाना देवरनिया जिला बरेली(उ0प्र0) हाल किरायेदार मदन दीवाकर,उम्र-35 वर्ष,
3 -हिमाशुं पुत्र राम पाल नि0 ग्राम भमौरा थाना शाही जिला बरेली(उ0प्र0),हाल किरायेदार राजा कालौनी,उम्र-21 वर्ष
4- रामू पुत्र राज बहादुर नि0 राम शहाजंहापुर थाना कोतवाली पीलीभीत जिला पीलीभीत हाल किरायेदार पप्पु श्रीवास्तव शिवनगर ट्राँजिट कैम्प जिला उधमसिंहनगर,उम्र-19 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डे 2. उ0नि0 महेश काण्डपाल 3. उ0नि0 प्रकाश चन्द
4-उ0नि0 अकरम अहमद5-अ0उ0नि0 चन्द्रप्रकाश बवाडी 6-कानि0 665 ना0पु0 कमल जोशी

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रूद्रपुर के विकास के लिए सरकार से मिलेगा पूरा सहयोगः गणेश जोशी – कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के विशेष फागिंग अभियान को दिखाई हरी झण्डी

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस अलर्ट मोड पर