11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार प्रातः गांधी पार्क रूद्रपुर कलेक्ट्रेट तक रन फॉर योगा व नशामुक्त जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में किया गया।

Spread the love

रूद्रपुर l 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार प्रातः गांधी पार्क रूद्रपुर कलेक्ट्रेट तक रन फॉर योगा व नशामुक्त जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में किया गया। रन फॉर योगा का जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी व जिला युवा कल्याण अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर योगा में पुरूष वर्ग में सौरभ रावत प्रथम, पुष्कर चन्द द्वितीय, धीरज बिष्ट तृतीय इसी तरह महिला वर्ग में अंजनी रावत प्रथम, गुंजन द्वितीय व दीपा रावत तृतीय स्थान पर रही। जिन्हे क्रमशः प्रथम को 1500, द्वितीय को 1250 व तृतीय को 1000 रूपये का चैक पुरस्कार स्वरूप दिये गये।
कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डॉ. आलोक कुमार शुक्ला ने कहा कि योग एक जीवन पद्धति है, आयुष मंत्रालय इसे समाज में पुनर्स्थापित किये जाने के लिये प्रतिबद्ध है। डॉ. आलोक ने प्रतिदिन योग को जीवन में अपनाने की अपील जनमानस से की। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से कई गंभीर बीमारियों जैसे मधुमेह, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर व फैटी लीवर आदि से पूर्णतः बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक स्वस्थता के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। उन्होने जनता से अपील की कि सभी योग के साथ जुड़े, करें योग-रहंे निरोग।
रन फॉर योगा कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही 300 से अधिक एनसीसी व एनएसएस के बच्चों, खिलाड़ी व पीएसी, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड जवानों ने भी प्रतिभाग किया। सभी ने गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक लगभग 3 किमी रनिंग की।
कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, जिला क्रीडा अधिकारी जनकी कार्की, डीओ पीआरडी भूपेंद्र सिंह रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, खिलाड़ी, विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
—————————————–

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

टीएमयू 21 तक योग के रंगों में डूबा नज़र आएगा

टीएमयू 21 तक योग के रंगों में डूबा नज़र आएगा