ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हर्षौल्लास के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हर्षौल्लास के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने पुलिस लाइन रुद्रपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मणिकांत मिश्रा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जिले के सभी थानों और चौकियों में भी राष्ट्रध्वज फहराया गया।

एसएसपी  ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने पुलिस विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर, एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्वाचन और नशा मुक्ति अभियान से संबंधित शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य है कि वह समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ इन महत्वपूर्ण अभियानों में भी सक्रिय रूप से सहयोग करे।

कार्यक्रम में एसपी अपराध  नीहारिका तोमर, पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित निचाल इमली मोहल्ला, वार्ड नंबर-22 में महिलाओं द्वारा मां भगवती दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए तथा शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

79 वे स्वतंत्रता दिवस पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने भाजपा जिला कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

बेतालघाट फायरिंग मामले में छ आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के दो वाह्य भी सीज किए गए