राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा निष्पक्ष व निर्भीक मतदान की शपथ

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा निष्पक्ष व निर्भीक मतदान की शपथ

जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा आज  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु मतदान की शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अपराध, ऊधमसिंहनगर  द्वारा पुलिस लाइन परेड मैदान में उपस्थित पुलिस बल को शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक, रुद्रपुर महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों एवं शाखाओं में संबंधित थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी द्वारा अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

शपथ के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस अवसर पर ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा लोकतंत्र की मजबूती एवं निष्पक्ष चुनाव प्रणाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

More From Author

बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण

शनिवार को समय साय 7 बजे इण्डियन पब्लिक स्कूलनि.. स्कूलानि चामुकादे का देवी मंदिर पर भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्याट भजन गापर नरेश सेनी-गुरुग्राम, राधा खुशबू- वृदावन, संजू पागल-हापुड से पहुंचकर श्री श्याम वावा का गुणगान करेगे एवं तमाम धर्माचाय सन्ह महात्मा कार्यक्रम में पहुंचकर आशेविाद प्रदान करेंगे।

रुद्रपुर। नगर निगम के विकास संकल्पों को धरातल पर उतारते हुए महापौर विकास शर्मा ने ट्रांजिट कैंप में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 11 फीट ऊंची अश्वारूढ़ प्रतिमा का विधिवत शिलान्यास किया।

कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे लूट के वारंटी अभियुक्त को गिरफ़्तार किया