एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नशा तस्करों पर ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नशा तस्करों पर ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर व थाना आई0टी0आई0 पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही में शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्कर से 02 किलो से अधिक चरस बरामद

04 लाख रुपये से अधिक आंकी गयी है बरामद चरस की कीमत

अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय  के आदेश पर नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद उधम सिंह नगर के आदेश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए  पुलिस अधीक्षक अपराध एंव काशीपुर के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी  ऑपरेशन तथा काशीपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आई0टी0आई0 व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी के नेतृत्व में ANTF टीम जनपद उधम सिंह नगर द्वारा आई0 टी0 आई0 पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए   आई0टी0आई0क्षेत्र में दिल्ली मोड़ यू0के0 ढाबे के पास चैकिंग के दौरान लाला राम पुत्र भीम सिंह निवासी सम्बारी थाना-बाजपुर उधम सिंह नगर उम्र-58 वर्ष को रोक कर चैक करने पर अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो 0.005 ग्राम अवैध चरस, 01 मोबाइल फोन तथा 1000 रुपये बरामद हुए। अभियुक्त लालाराम के कब्जे से अवैध चरस बरामद होने पर उसे धारा 8/20/60 NDPS ACT के अंतर्गत रात्रि समय- 21.10 बजे गिरफ्तार कर थाना आई0टी0आई0 में FIR NO-69/2025 धारा 8/20/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया. अभियुक्त से बरामद अवैध चरस के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त अवैध चरस रुद्रपुर निवासी अतर सिंह से लाना बताया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

बरामदा अवैध चरस की कीमत लगभग 4 लाख रुपए है

नाम पता अभियुक्त

लालाराम पुत्र भीम सिंह निवासी सम्बारी थाना-बाजपुर उधम सिंह नगर उम्र-58 वर्ष

बरामदा माल का विवरण

1. कुल 2 किलो से अधिक अवैध चरस
2. 01 अदद मोटर साइकिल
3. 01 अदद मोबाइल फोन
4. कुल 1000 रुपये

 

पुलिस टीम
निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय प्रभारी एएनटीएफ
1-थानाध्यक्ष श्री कुंदन रोतेला – आई0टी0आई0
2.उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी-ANTF
3- उ0नि0 प्रकाश बिष्ट-ITI
4.हेड कॉस्टेबल भुवन पाण्डेय- ANTF
5.कांस्टेबल दिनेश चंद्र- ANTF
6.कांस्टेबल विनोद खत्री- ANTF
7- कांस्टेबल हरीश गोस्वामी- ANTF
8- कांस्टेबल रमेश सिंह- ITI
9.म0का0 कंचन चौधरी- ANTF

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

अखण्ड नाम कीर्तन से पूर्व मुखर्जीनगर मे निकली कलश यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रुद्रपुर क्षेत्र की विभिन्न मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन