सिरौली कला के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल; पूर्व विधायक ने जताया शोक

Spread the love

सिरौली कला के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल; पूर्व विधायक ने जताया शोक

बीती रात किच्छा से भंगा जाते समय सिरौली के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान भंगा निवासी कृष्णा सक्सेना पुत्र राजकुमार सक्सेना एवं अर्जुन पुत्र बंटी ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भिजवाया गया, वहीं घायल जतिन कश्यप पुत्र मेवाराम को तत्काल उपचार के लिए गौतम हॉस्पिटल, रुद्रपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है, पर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पोस्टमार्टम हाउस, रुद्रपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग और सहायता का आश्वासन भी दिया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया गौतम हॉस्पिटल में चिकित्सकों से उनकी वार्ता हुई है चिकित्सकों ने आस्वस्त किया है कि दुर्घटना में घायल जतिन कश्यप को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन की तेज गति और सड़क पर अचानक नियंत्रण खोना इस दुर्घटना का कारण हो सकता है।इस हृदयविदारक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

More From Author

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन काशीपुर शाखा पेंशनरों की सभी प्रमुख मांगों के संबंध में जानकारी दी

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश