फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ट्रायल प्रतियोगिताओं की चार आयु वर्ग का डीपीएस में आयोजन

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

 

फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ट्रायल प्रतियोगिताओं की चार आयु वर्ग का डीपीएस में आयोजन

दिनांक 10.11.2024 को फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की चार आयु वर्ग में आगामी सीजन 2024-2025 के लिए ट्रायल आयोजित किया गया था? ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में ट्रायल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में पूरे उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 60 बालक-बालिकाओं ने राज्य की टीम में शामिल होने के लिए अपना दमखम दिखाया। चार आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 1. सब जूनियर बालक एवं बालिका 2. कैडेट बालक एवं बालिका 3. जूनियर बालक एवं बालिका 4. सीनियर महिला एवं पुरुष चयनित खिलाड़ी अगले माह होने वाली जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जूनियर नेशनल फेंसिंग चौंपियनशिप 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक पटना में होगी एवं सीनियर महिला तथा पुरुष प्रतियोगिता 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक केरल में आयोजित की जा रही है। तलवारबाजी प्रतियोगिता के इस अवसर पर फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

रूद्रपुर । वार्ड नंबर एक फुलसुंगी में सड़क की मरम्मत के कार्यों का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया।

श्री बालाजी स्थापना दिवस 13 नवंबर से – चुघ रुद्रपुर -श्री बालाजी स्थापना दिवस 13 नवंबर से आयोजित किया