कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर जगह- जगह होंगे कार्यक्रम आयोजित “सेवा दिवस  के रूप मे मनाया जायेगा मुख्यमंत्री का जन्मदिन – विधायक शिव अरोरा

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर जगह- जगह होंगे कार्यक्रम आयोजित “सेवा दिवस  के रूप मे मनाया जायेगा मुख्यमंत्री का जन्मदिन – विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने मीडिया मे बयान जारी करते हुऐ जानकारी दी कि प्रदेश के युवा लोकप्रिय ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो उत्तराखंड राज्य की सेवा मे दिन रात लगकर प्रदेश के निरंतर विकास को आगे बढ़ा रहे है, जिनके दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप राज्य मे सख्त व क्रांतिकारी निर्णय लिए गये है,ऐसे प्रदेश के मुख्यमंत्री जिनके मंगलवार 16 सितंबर को होने वाले जन्मदिन के अवसर पर विधायक द्वारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र मे जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिसमे सबसे पहले सुबह 10 बजे पांच मंदिर रुद्रपुर मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु मंगलकामना हेतु पार्टी कार्यकर्त्ताओ के साथ हवन यज्ञ किया जायेगा, तो वही 11 बजे रुद्रपुर ब्लॉक के पास स्थित विराट आर्य द्वारा सचालित गो सेवा संस्थान पर विधायक अरोरा द्वारा गौ सेवा की जायेगी और 3 बजे जिला अस्पताल मे मरीजों को विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फल वितरण का कार्य किया जायेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो निरंतर प्रदेश की सेवा मे लगकर राज्य को एक नई पहचान मिली है,ऐसे मुख्यमंत्री के जन्मदिन को हम सेवा दिवस के रूप मे मनाएंगे और उनके उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु की कामना कर शुभकामनायें देंगे।

More From Author

बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी 20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारी

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

विधायक शिव अरोरा ने इंद्रा कॉलोनी रामलीला मैदान मे सौंदर्यकरण कार्य का नारियल फोड़कर किया लोकार्पण

राजपूत समाज उत्तराखंड में निवेश को लेकर सरकार का सहयोग करेगी अखंड राजपूताना सेवा संघ के कार्यक्रम में देश भर के राजपूत उद्योगपति पहुंचे