कल बॉलीवुड फिल्म दून एक्सप्रेस का मुहूर्त करेंगे सांसद अजय भट्ट एवं विधायक शिव अरोरा

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

कल बॉलीवुड फिल्म दून एक्सप्रेस का मुहूर्त करेंगे सांसद अजय भट्ट एवं विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर – पूर्व राज्य मंत्री एवं ऊधम सिंह नगर-नैनीताल के सांसद अजय भट्ट एवं विधायक शिव अरोरा कल हिंदी एवं उत्तराखंडी भाषा में बनने वाली फिल्म दून एक्सप्रेस का मुहूर्त दोपहर 2 बजे एमिनिटी स्कूल में करेंगे।
यह जानकारी फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मीडिया नाहिद खान ने देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि के रूम में विधायक शिव अरोरा रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यह फिल्म पाण्डेय एंटरटेंमेंट एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। इसके प्रोड्यूसर दीपक पांडे है। फिल्म का डायरेक्शन बॉलीवुड के कमल मेहता कर रहे है। फिल्म असिस्टेंट डायरेक्टर वरुण खुराना है।
यह फिल्म एक बच्ची पर आधारित है, जो सफल होने के लिए काफी संघर्ष करती है। यह बच्चों को प्रोत्साहित करेगी।
दून एक्सप्रेस में स्थानीय कलाकारों को काम करने का मौका दिया गया है। मुख्य भूमिका में रुद्रपुर की रितिका शर्मा है। हल्द्वानी के मनोज जोशी, जगजीवन कत्याल, शालिनी, रिया शर्मा, दीवान, मुकेश सहित काफी कलाकारों को भूमिका दी गई है।

More From Author

रुद्रपुर। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिलाधिकारी कार्यालय में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया

भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यासरामलीला मंचन का फीता काटकर किया शुभारंभ, बोले- प्रभु राम के काज में हमारा योगदान एक गिलहरी की भांति

रूद्रपुर नगर की प्रमुख बस अड्डे वाली रामलीला में आज सुमंत की वापसी, राम की भील राजा गुह से भेंट, राम केवट संवाद, दशरथ मरण तक की लीला का भावपूर्ण व सुंदर मंचन हुआ।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों का ऊधम सिंह नगर पुलिस ने उतारा नशा। एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में शराबियों और वारंटियों की धरपकड हेतु चलाया गया विशेष अभियान।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा महीला समबन्धित अपराध और अपराधियो को विरुद्द कार्यवाही के निर्देशानुसार  पुलिस अधीक्षक नगर/ पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/ क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर  के दिशा-निर्देशन