समर्थक पर हमले के विरोध में देर रात तक चौकी में धरने पर बैठे ठुकराल

Spread the love

समर्थक पर हमले के विरोध में देर रात तक चौकी में धरने पर बैठे ठुकराल
रूद्रपुर। समर्थक पर हमला करने वालों की गिरफ्रतारी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने देर रात तक रम्पुरा चौकी में धरना दिया। रात ढाई बजे गिरफ्रतारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। रम्पुरा वार्ड नं- 21 निवासी राजू गुप्ता पुत्र बृजपाल गुप्ता पर रविवार रात रम्पुरा में दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। घटना के बाद हमलावरों की गिरफ्रतारी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल रम्पुरा चौकी में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये। राजू गुप्ता की ओर से कोतवाली में दी गयी तहरीर में गया गया रात करीब 10-15 बजे वह दुकान बंद कर रहा था इसी दौरान रम्पुरा का ही शिवम चन्द्रा अपने एक साथी को लेकर स्कूटी से वहां पहुंचा और गाली गलौच करते हुए रंजिशन उस पर हमला कर दिया। तमंचे से फायर किया गया लेकिन फायर मिस हो गया इसके बाद हमलावरों ने तमंचे से सिर पर वार कर दिया। बीच बचाव करने आयी उसकी मां उर्मिला गुप्ता के साथ भी मारपीट की गयी। पीड़ित ने बताया कि जान बचाकर वह घर में घुस गया तो हमलावर गाली गलौच करते हुए गेट पर जोर जोर से मारने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। मौके पर भीड़ जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गये। इस दौरान धक्का मुक्की में हमलावरों का लोडेड तमंचा भी मौके पर गिर गया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि हमलावर पूर्व में भी राजू गुप्ता को निशाना बना चुके हैं और धमकी दे चुके है, जिसको लेकर पूर्व में भी उनके खिलाफ तहरीर दी गयी थी। ठुकराल ने कहा कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर कई मुकदमे दर्ज है। रात करीब ढाई बजे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की सुबह तक गिरफ्रतारी करने का आश्वासन दिया जिसके बाद ठुकराल ने धरना समाप्त कर दिया। धरने पर उनके साथ संजय ठुकराल, ललित बिष्ट, केरू मण्डल, आनंद शर्मा, छेदा लाल पाल, गगन ग्रोवर, आशीष श्रीवास्तव, सोनू कोली, अमित कोली, अमन पोपली, शानू सहित रम्पुरा के तमाम लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

समर्थक पर हमले के विरोध में देर रात तक चौकी में धरने पर बैठे ठुकराल

समर्थक पर हमले के विरोध में देर रात तक चौकी में धरने पर बैठे ठुकराल