जो मंदिर के नाम पर जमीन कब्जाते हैं, सोचो वो मेयर बन गये तो क्या करेंगेः मोहन खेड़ा कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर साधा निशाना रम्पुरा में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

जो मंदिर के नाम पर जमीन कब्जाते हैं, सोचो वो मेयर बन गये तो क्या करेंगेः मोहन खेड़ा

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर साधा निशाना

रम्पुरा में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने अपने गृह क्षेत्र वार्ड नं. 32, के अलावा वार्ड नं. 11 संजय न गर, वार्ड नं. 40 मेट्रोपोलिस, र्व्ज्ञउ नं. 7 आजादनगर, वार्ड नं. दो ट्रांजिट कैम्प, एवं वार्ड नं. 11 संजय नगर में धुंआधार चुनाव प्रचार करते हुए लोगों से आशीर्वाद लिया। प्रचार के दौरान वार्ड नं. 23 रम्पुरा में आयोजित जनसभा में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

चुनावी नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि चुनाव से पहले जनता को बेवकूफ बनाकर अपना मतलब निकालने की भाजपा की नीति अब काम नहीं आयेगी। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, इस बार रूद्रपुर की जनता इतिहास रचने जा रही है। दस साल से भाजपा ने रूद्रपुर के विकास पर जो ग्रहण लगाया है वह ग्रहण अब हटने जा रहा है। 25जनवरी को परिणाम आने के बाद रूद्रपुर में विकास का नया सवेरा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है और भाजपा मुद्दों से भाग रही है। शहर के ज्वलंत मुद्दों की बात करने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य गिनाकर वोट मांगे जा रहे हैं, जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है, यह सब अब नहीं चलेगा।

मोहन खेड़ा ने भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वो विकास के बड़े बड़े दावे कर रहे है, खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बता रहे हैं, सीएम के करीबी थे तो नजूल पर मालिकाना हक क्यों नहीं दिला पाये, दस साल में कूडे का ढेर क्यों नहीं हटा पाये। उजाड़े गये व्यापारियों को दुकाने क्यों नहीं दिला पाये। रूद्रपुर शहर को जाम से मुक्त क्यों नहीं करा पाये। विकास की बड़ी बड़ी बातें करने वाले आज जनता को खून चूसने के लिए लगने वाले स्मार्ट मीटर की खूबियां गिना रहे हैंं, लगता है इन्हें भी स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए एडवांस चढ़ावा मिल गया है। मोहन खेड़ा ने कहा कि जो मंदिर के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जाते हैं, सोचो वो मेयर बनने के बाद क्या करेंगे? जनता इन सब मुद्दों पर सोच रही है और परिवर्तन करने का मन बना चुकी है।

मेयर प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। वह मेयर बने तो नजूल पर मालिकाना हक दिलाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नजूल पर हर चुनाव में झूठ बोलती आयी है। अब यह नहीं चलेगा। मोहन खेड़ा ने कहा कि मेयर बनने के बाद नजूल पर बसे लोगों को निःशुल्क मालिकाना हक दिलाया जायेगा। स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिये जायेंगे चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े। शहर को इंदौर की तर्ज पर साथ सुथरा ब नाया जायेगा। सीवर लाईन बनायी जायेगी, शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाई जायेगी। कल्याणी नदी का उद्धार किया जायेगा। लोहिया मार्केट के उजाड़े गये व्यापारियों को निःशुल्क दुकानें उपलब्ध करायी जायेंगी। जिन कालोनियों में अभी तक नगर निगम नहीं पहुंच पाया है और जहां सुविधाओं का भारी अभाव है वहां नगर निगम से विकास किया जायेगा। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाई जायेगी। जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

जनसंपर्क के दौरन कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, कशिश खेड़ा, संदीप चीमा, योगेश चौहान, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, परिमल राय, ममता रानी, संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, मोनिका ढाली, योगेश चौहान, गोपाल यादव, अमल साना, सतीश कुमार, नवीन पंत आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

More From Author

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग जिला अधिकारी से वार्ता के बाद प्राधिकरण ने संशोधित आदेश किया जारी नजूल, दानपात्र पहले से मकान बनाकर रह रहे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्यता क़ो किया समाप्त

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर के नजूल, दानपत्र और सीलिंग भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे हजारों परिवारों को मालिकाना हक प्रदान करने और उन्हें विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से सचिवालय में भेंट की।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना घर घर पहुंचाएंगे विकास: अजय भट्ट वार्ड 31 और 14 में सांसद ने की नुक्कड़ सभाएं

स्मार्ट मीटर लगे तो राजनीति छोड़ दूंगाः बेहड़ वार्ड एक फुलसुंगा में भाजपा छोड़ सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन