इस बार धराशायी हो जायेंगे भाजपा के सारे फैक्टरः मोहन खेड़ा वार्ड नं. 37 रविन्द्र नगर में पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

इस बार धराशायी हो जायेंगे भाजपा के सारे फैक्टरः मोहन खेड़ा

वार्ड नं. 37 रविन्द्र नगर में पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन

रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने वार्ड 37 में पार्षद प्रत्याशी बबलू सागर के साथ चुनाव कार्यालय का संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ रविन्द्रनगर में घर घर जाकर आशीर्वाद भी लिया।

चुनाव कार्यालय उदघाटन के अवसर पर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता का रूझान कांग्रेस के पक्ष में है। हवाई वायदे करने वाली भाजपा को इस बार जनता माफ नहीं करेगी। उन्होने कहा कि कभी जाति तो कभी धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाली भाजपा का इस बार कोई फैक्टर काम नहीं करेगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा के दोनों मेयरों का कार्यकाल निराशाजनक रहा है, भाजपाईयों से जब मीडिया नगर निगम की उपलब्धियों का सवाल पूछती है तो वो धामी सरकार और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर बरगलाने लगते हैं। हकीकत में भाजपा के पास उपलब्धि के नाम बताने के लिए कुछ नही है।उन्होेने कहा कि जो लोग खुद को जनता का हितैषी बताते हैं, वे मुश्किल समय में नजर नहीं आते है।अब लोगों ने परिवर्तन का मन बनाया है. जनता इस बार जुमलों और झूठे वायदों को नकार देगी।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें इस चुनाव में मिल रहा है, वह सिर्फ चुनावी समय में नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ हैं। जनता के आशीर्वाद से वह मेयर बनते हैं, तो रूद्रपुर शहर को विकास का मॉडल बनाया जायेगा। उन्होंने कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की है। नजूल की समसया आज दशकों बाद भी जस के तस है। हर चुनाव में भाजपा के लोग बेशर्मी से इस समस्या का समाधान करने वायदा करके वोट मांगते हैं और फिर भूल जाते है। आज शहर की सफाई व्यवस्था चौपट है, शहर में हर तरफ जाम ही जाम है। सरकारी संसाधनों को भी भाजपा के लोग निजी स्वार्थों के लिए उपयोग करने में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस की सरकार होगी तो भाजपा के जनप्रतिनिधियों की मनमानी नहीं चल पायेगी और विकास की योजनाओं का लाभ गरीब बस्तियों तक पहुंचाया जायेगा।

इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी बबलू सागर, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, परिमल राय, ममता रानी, संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, मोनिका ढाली, योगेश चौहान, गोपाल यादव, अमल साना, सतीश कुमार, चंदन देवनाथ, एसपी सरकार, बाबू विश्वकर्मा, डा. सरजीत, मानदार सरकार, प्रकाश अधिकारी, मानस सरकार, परितोष मण्डल, सुभाष ाव, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा   पुलिस लाईन रुद्रपुर में होने वाली पुलिस आरक्षी पुरुष भर्ती परीक्षा से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

युवाओें को आदर्श जीवन की ओर अग्रसर करना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरतः विकास शमा्र नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का महापोर ने किया शुभारम्भ रूद्रपुर। जिला युवा अधिकारी आशीष पाल के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र, ऊधम सिंह नगर की ओर से अंतर जिला युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किच्छा स्थित सुंदर बाग बैलेस में किया गया। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रूद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने किया। पहले दिन युवाओं को साहित्य विषय पर जानकारियां दी गयी। बता दें विकसित भारत अभियान के तहत देश भर में युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत नेहरू युवा केन्द्र की ओर से भी अंतर जनपदीय युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारभ मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व विकास और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य हैं। वो देश की नींव हैं, जिस पर देश की प्रगति और विकास निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि नौजवानों की ऊर्जा व्यर्थ बर्बाद होने से बचाने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम जरूरी है। युवाओें को एक उन्नत एवं आदर्श जीवन की ओर अग्रसर करना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है। युवा सपनों को आकार देने का अर्थ है सम्पूर्ण मानव जाति के उन्नत भविष्य का निर्माण। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने भारत के नवनिर्माण के लिये मात्र सौ युवकों की अपेक्षा की थी। क्योंकि वे जानते थे कि युवा ‘विजनरी’ होते हैं और उनका विजन दूरगामी एवं बुनियादी होता है। उनमें नव निर्माण करने की क्षमता होती है। आज की युवापीढ़ी में प्रतिभा की कमी नहीं है मगर उनके दिलो दिमाग में अच्छे विचारों के बीज पल्लवित कराने की जरूरत है। श्री शर्मा ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से युवा सपनों को पंख लग रहे हैं। युवाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनीषा चावला ने बताया कि पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देहरादून से आये 29 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन इन युवाओं को साहित्य की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के तहत इन युवाओं को जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राचीन विरासतों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके अलावा खेल एवं बाहरी गतिविधियां, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता, कौशल विकास एवं चर्चा, सामुदायिक कार्य एवं टीम बिल्डिंग का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच विचारों अनुभवों और संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है जिससे उनमें सामाजिक समरसता, कौशल विकास और नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित किया जा सके। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सुनील पाठक, मोहन सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन यादव, रश्मि राणा, पूजा वर्मा, प्रतीक सक्सेना समेत कई लोग मौजूद थे।

भाजपा की नियत में खोटः मोहन खेड़ा जगतपुरा, पहाड़गंज और आदर्श इदिरा बंगाली कालोनी में धुंआधार जनसंपर्क

रुद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने नगर निगम के वार्ड नंबर 16 बगवाड़ा में भाजपा नेता अमन दीप सिंह विर्क के आवास से समस्त कार्यकताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरु किया