नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेश पर अनूप अग्रवाल अपने बयान दर्ज कराने काशीपुर कोतवाली पहुंचे

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

 

नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेश पर अनूप अग्रवाल अपने बयान दर्ज कराने काशीपुर कोतवाली पहुंचे

काशीपुर। विभिन्न मुकदमों में वांछित चर्चित उद्यमी अनूप अग्रवाल आज नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेश पर अपने अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली में विवेचकों के समक्ष अपने बयान दर्ज कराने पहुंचे। सीओ विभव सैनी ने बताया कि अनूप अग्रवाल पर कुल सात केस विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। इनमें से तीन मामलों में अदालत के सम्मुख प्रस्तुत न होने पर नैनीताल उच्च न्यायालय ने उन्हें पुलिस के सम्मुख अपने बयान दर्ज कराने को निर्देशित किया। इस पर आज शनिवार को अनूप अग्रवाल अपने बयान दर्ज कराने आये हैं। सीओ ने बताया कि अनूप अग्रवाल पर बाजपुर में एक और काशीपुर में दो मुकदमे दर्ज हैं। उक्त मुकदमों में जांच के लिए पुलिस को सहयोग करने का निर्देश नैनीताल उच्च न्यायालय द्वारा दिए जाने पर अनूप अग्रवाल अपने अधिवक्ता आनंद रस्तोगी व अन्य अधिवक्ताओं के साथ बयान दर्ज कराने जांच अधिकारियों के पास आये हैं। सीओ ने बताया कि काशीपुर कोतवाली में जांच अधिकारी नियमानुसार उनके बयान दर्ज कर रहे हैं। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। जांच उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अनूप अग्रवाल के साथ गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, काशीपुर के समाजसेवी गगन कांबोज समेत नगर के गणमान्य नागरिक एवं अधिवक्तागण मौजूद थे।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

गरीब रथ एक्सप्रेस को बंद करने पर जताया रोष,पुनः संचालन की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

गरीब रथ ट्रेन पुनः संचालित करने की मांग को लेकर रेलवे अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन महापौर के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों से मिला प्रतिनिधि मण्डल