जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आज विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया।

Spread the love

 

 

जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आज विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र परिषद के सदस्यों को आधिकारिक रूप से उनकी भूमिकाएँ और जिम्मेदारियाँ सौंपने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आर.डी. शर्मा ने सभी चुने हुए पदाधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में हैडब्वॉय कुशल प्रताप सिंह, हैडगर्ल निकिता बुधोरी, डिप्टी हैडब्वॉय शुभ शर्मा, डिप्टी हैडगर्ल सोनम वर्मा, स्पोर्ट्स कैप्टन जीवांश यादव एवं नीलाक्षी पंत तथा चारों सदनों के कैप्टन सहित लगभग 150 विद्यार्थियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने नवीन सत्र के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। निदेशक श्री सुधांशु पंत एवं प्रधानाचार्य श्री आर.डी. शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा उन्हें अपने कर्तव्यों को निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी अनुभाग प्रमुख, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रुद्रपुर को 187 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, विधायक शिव अरोरा ने जताया आभार!

विधायक शिव अरोरा ने 187 करोड़ के विकास कार्यों की रुद्रपुर को सौगात देने पर देश के गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रेसवार्ता कर जताया आभार विधायक बोले उनके द्वारा दिये गये प्रस्ताव अब धरातल पर उतरने लगे है