शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले

महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति
रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान
चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

रूद्रपुर। शहर में पिछले दिनों शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में हुई चोरी की वारदातों के व्यापारियों के असंतोष और सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंगलवार को महापौर विकास शर्मा की अगुवाई में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मुलाकात की। इस दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लंबी और अहम वार्ता हुई, जिसमें रात के समय बाजारों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया।

बैठक में तय हुआ कि अब शहर की रात की सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी के जवानों की अलग से तैनाती की जाएगी। एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल प्रभाव से एक प्लाटून पीएसी तैनात करने के निर्देश जारी किये। यह पीएसी बल रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करेगा। पीएसी जवानों की निगरानी और संचालन के लिए एक सब इंस्पेक्टर को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दरअसल बीते दिनों मटके वाली गली सहित शहर के चार प्रतिष्ठानों में हुई चोरी की घटनाओं के बाद व्यापारियों में नाराजगी थी। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की थी। इसी क्रम में महापौर विकास शर्मा व्यापारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की। एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस की विशेष टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

महापौर विकास शर्मा ने एसएसपी से वार्ता के बाद बताया कि व्यापारियों के सुझावों के आधार पर शहर के कई संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित कर लिए गए हैं, जहां पीएसी जवानों की विशेष तैनाती रहेगी। इसके अलावा शहर की गलियों और बाईपास मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रात में लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन मिलकर ऐसा सुरक्षा तंत्र तैयार कर रहे हैं जिससे भविष्य में चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस लगातार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों और नशा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। रूद्रपुर में भी अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी व्यापारी को असुरक्षित महसूस नहीं होने दिया जाएगा।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जहां आवश्यकता महसूस होगी वहां नगर निगम की ओर से भी अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि नई सुरक्षा रणनीति लागू होने के बाद शहर में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत होगा।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

चार शोरूमों में चोरी के बाद महापौर ने किया घटनास्थल का निरीक्षण  जल्द खुलासे के लिए एसएसपी से की वार्ता

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच