राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में किया गया

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में किया गया

काशीपुर। राष्ट्र सेविका समिति के विगत 9 अप्रैल से चल रहे प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर काशीपुर में किया गया। इस वर्ग के समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग संपर्क प्रमुख सविता, विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर ऊषा चौधरी रहीं। अध्यक्षता डॉ. शिखा ने की। वर्गाधिकारी शेफाली, वर्ग कार्यवाहिका रेखा भाटिया, वर्ग बौद्धिक प्रमुख माधवी, सर्व व्यवस्था प्रमुख नीरजा चौधरी रहीं। वर्ग के माध्यम से सेविकाओं के चहुंमुखी विकास पर बल दिया गया, साथ ही राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य व आत्मरक्षा के विषय में भी बताया गया। स्त्री राष्ट्र की आधारशिला है, इस सूक्त वाक्य को सार्थक करने की दृष्टि से विभिन्न सत्रों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक विकास पर बल दिया गया।
मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्त्री समाज का स्वरूप पूर्ण रूप से बदल सकती है, इसलिए स्त्री संस्कारवान बने यह कार्य समिति कर रही है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में सभी सेविकाओं को इस मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ राष्ट्र सेवा मार्ग चुनने पर बधाई दी।

More From Author

रुद्रपुर। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिलाधिकारी कार्यालय में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया

भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यासरामलीला मंचन का फीता काटकर किया शुभारंभ, बोले- प्रभु राम के काज में हमारा योगदान एक गिलहरी की भांति

रूद्रपुर नगर की प्रमुख बस अड्डे वाली रामलीला में आज सुमंत की वापसी, राम की भील राजा गुह से भेंट, राम केवट संवाद, दशरथ मरण तक की लीला का भावपूर्ण व सुंदर मंचन हुआ।

जाट समाज के लोगों ने परिवार समेत जाट फिल्म का आंनद लिया

रूद्रपुर। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने नई राशन वितरण व्यवस्था को लेकर आ रही दिक्कतों से महापौर विकास शर्मा को अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाई। महापौर ने मामले को सीएम से वार्ता का आश्वासन दिया।