दीपक बाली को मेयर हेतु मैदान में उतारकर पार्टी ने चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया

Spread the love

 

 

दीपक बाली को मेयर हेतु मैदान में उतारकर पार्टी ने चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया

काशीपुर। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम मेयर प्रत्याशियों की सूची जारी कर ही दी। काशीपुर से दीपक बाली को मेयर हेतु मैदान में उतारकर पार्टी ने चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। भाजपा ने दीपक बाली जैसे तेजतर्रार और हिंदुत्व के उभरते चेहरे को प्रत्याशी बनाकर स्पष्ट संकेत दिया है कि चुनाव में दीपक बाली ही विरोधियों को टक्कर दे सकते हैं। उधर, दीपक बाली के नाम की घोषणा होते ही रामनगर रोड स्थित उनके निवास पर समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और जोश से भरे नारों ने माहौल को चुनावी जश्न में बदल दिया है। इधर, दीपक बाली ने भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही वे इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे और मेयर सीट पर काबिज होने के बाद काशीपुर में विकास की अविरल धारा बहाने में कतई पीछे नहीं हटेंगे।

More From Author

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित काली मंदिर में पूजा अर्चना और नारियल फोड़ने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पवित्र गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों को रवाना किया।

कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे महापौर  विकास शर्मा बोले, अपराधी के साथ नहीं, अपने नगर निगम परिवार और वाल्मीकि समाज के साथ खड़ा हूं गरीब के आंसुओं पर राजनीति करने वालों का मुख्यमंत्री के सामने होगा खुलासा

नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी से निर्दलय अध्यक्ष प्रत्याशी समाजसेवी साजिद हुसैन ने अपने हजारो समर्थकों के साथ किया नामांकन दाखिल

हवन यज्ञ के साथ मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के चुनाव कार्यालय का उदघाटन संतों, महंतों और वरिष्ठ नेताओं नेताओं ने विकास शर्मा को दिया आशीर्वाद