सरकारी जमीन पर ‘अवैध मजार’ का खेल बेनकाब महापौर के औचक निरीक्षण में खुला लैंडजिहाद का राज खेड़ा में घर पर बनाई गई अवैध मजार सील  भू-माफिया के खिलाफ अब ध्वस्तीकरण की तैयारी

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

सरकारी जमीन पर ‘अवैध मजार’ का खेल बेनकाब

महापौर के औचक निरीक्षण में खुला लैंडजिहाद का राज

खेड़ा में घर पर बनाई गई अवैध मजार सील

भू-माफिया के खिलाफ अब ध्वस्तीकरण की तैयारी

 

रुद्रपुर। शहर में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच गुरुवार को खेड़ा बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब महापौर विकास शर्मा प्रशासनिक अमले के साथ निरीक्षण करने पहुंचे और मौके पर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए गए मकान के भीतर ही अवैध रूप से मजार बनाए जाने का मामला सामने आने पर प्रशासन भी हैरान रह गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने तत्काल निर्माण को सीज करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दे दिए।

 

महापौर विकास शर्मा गुरुवार को एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे और नगर निगम व प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ खेड़ा बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान नदी किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत के आधार पर टीम चांद मस्जिद के पास पहुंची, जहां एक मकान को देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। जांच में सामने आया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान खड़ा किया गया था और घर के अंदर ही मजार भी बना दी गई थी।

 

मौके पर पूछताछ के दौरान पता चला कि संबंधित व्यक्ति ने अपने पिता के इंतकाल के बाद शव को घर के भीतर ही दफनाकर वहां मजार का स्वरूप दे दिया। इतना ही नहीं, आरोप यह भी सामने आया कि अतिक्रमणकारी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर आसपास कई लोगों को प्लॉट भी बेचे हैं। मामले का खुलासा होते ही प्रशासनिक टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी और अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

 

महापौर विकास शर्मा ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर धार्मिक संरचना के नाम पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अवैध अतिक्रमण और तथाकथित “लैंड जिहाद” के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक सैकड़ों अवैध मजारों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सरकारी जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

 

महापौर ने कहा कि रुद्रपुर में ऐसी मानसिकता को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और जो भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करेगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक आस्था की आड़ में सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिशों को प्रशासन पूरी सख्ती से कुचलेगा।

 

वहीं एडीएम पंकज उपाध्याय ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीज की गई अवैध मजार को ध्वस्त करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।

More From Author

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक,विधायक शिव अरोरा ने त्रिशूल चौक – अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण कार्य की धीमी गति पर जताई सख्त नाराजगी, समय अवधि मे कार्य पुरा करने के दिये निर्देश काशीपुर बाईपास पर अगले एक सप्ताह मे जल संस्थान शुरू करेगा पानी की पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य मोदी मैदान में खेल स्टेडियम का कार्य जल्द होगा प्रारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए रेफ्रिजरेटेड फिशरीज वैन का भी फ्लैग ऑफ किया, कहा सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध

मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतरने की कवायद शुरू  महापौर ने प्रशासनिक अमले के साथ खेड़ा में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण  पर्यावरण मित्रों की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी और इंटर कालेज का बनाया ब्लू प्रिंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए रेफ्रिजरेटेड फिशरीज वैन का भी फ्लैग ऑफ किया, कहा सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक,विधायक शिव अरोरा ने त्रिशूल चौक – अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण कार्य की धीमी गति पर जताई सख्त नाराजगी, समय अवधि मे कार्य पुरा करने के दिये निर्देश काशीपुर बाईपास पर अगले एक सप्ताह मे जल संस्थान शुरू करेगा पानी की पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य मोदी मैदान में खेल स्टेडियम का कार्य जल्द होगा प्रारंभ