बाइकसवार बातो में उलझा कर उड़ा ले गया सोने की चेन और अंगूठी मामला दर्ज

राजीव गौड़ USN रुद्रपुर। चौकी आवास विकास क्षेत्र में स्कूटी सवार ने  सेवानिवृत्त शिक्षक को बातों में लगा कर उनके गले से सोने की चेन और अंगूठी झपट ली और मौके से भागने में सफल हो गया।  आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। चौकी आवास विकास क्षेत्र विवेकानन्द नगर, सिद्धबार वाली गली आवास विकास निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कृपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को 8बजे रोज की तरह दशमेश नगर मार्ग स्थित एक स्टोर से दूध लेकर अपने घर आ रहा था।  इसी दौरान घर के निकट एक लाल रंग की स्कूटी बिना ंनबर पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था।  उसने उसे  अपनी बातों में लगा लिया और गले से सोने की चेन एवं अंगूठी झपट ली।  बताया कि जब तक वह समझ पाता तब तक स्कूटी सवार भाग गया।  पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  चैकी प्रभारी नीमा बोहरा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया और सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी की तलाश की जा रही है।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा जारी, नशीली दवाओं व इंजेक्शन के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

कन्हैयालाल की हत्यारों को फांसी की सजा देने और सीएम गहलौत से इस्तीफा देने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया फूंका पुतला