बसन्त पंचमी के महोत्सव पर जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं की छटा बिखेरी

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

बसन्त पंचमी के महोत्सव पर जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं की छटा बिखेरी

काशीपुर। बसन्त पंचमी के महोत्सव पर जागृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं की छटा बिखेरी। शास्त्रके अनुसार बसंत पंचमी विद्या की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस है। विशेषकर विद्यार्थियों के लिए इस दिन का बड़ा महत्व है, क्योंकि बसंत पंचमी के दिन या आसपास ही विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। विद्यार्थियों के लिए सारस्वत्य मंत्र का अनुष्ठान विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति में लाभकारी है। इसको दृष्टिगत रखते हुए जागृति पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी को महोत्सव के रूप में मनाया गया। महोत्सव में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।‌ विद्यार्थियों ने पीले रंग के पुष्पों से रंगोली बनाई। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने‌ रचनात्मक तरीके से कलाकृति बनाईं। बसंत पंचमी के महत्व को बताते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये गये। साथ ही कविताओं द्वारा बसंत ऋतु का सौंदर्य उकेरा गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बबीता पंत, प्रबंधक कौशल किशोर पंत ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जया पंत, लता पंत, कविता अग्निहोत्री व अंजलि चंद्रा आदि शिक्षिकाओं समेत समस्त विद्यार्थी और अभिभावकगण उपस्थित रहे।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रूद्रपुर। खानपुर पूर्व क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार की सुबह भीषण अग्निकांड में दो कच्चे घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसके टुकड़ों की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया।

रूद्रपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा का शहर के भगत सिंह चौक पर बद्री विशाल समिति की ओर से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हे लड्डुओं से तोलकर सम्मानित कियाग या।

पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए तो सीएम के कार्यक्रम का होगा विरोधः गावा