एसएसपी ऊधमसिंहनगर   मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख – फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार  पार करने की भूल न करे अपराधी, वर्ना रहे अंजाम के लिए तैयार

Spread the love

एसएसपी ऊधमसिंहनगर   मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख – फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

पार करने की भूल न करे अपराधी, वर्ना रहे अंजाम के लिए तैयार

 

शातिर अपराधी को पुलिस की जवाबी कार्यवाही में लगी गोली

एसएसपी   की कार्यप्रणाली ने आम जनता को स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि अपराधियों से सख्ती ने निपटा जाएगा।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर   मणिकान्त मिश्रा   द्वारा जनपद में अपराध रोकथाम एवं अपराधियों को उन्ही की भाषा में जवाब दिए जाने हेतु निर्देशित किया जाता है । विगत तिथि को थाना नानकमत्ता में बदमाशो द्वारा वन विभाग की टीम पर फायरिगं की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया था जिसमें एक वनकर्मी को गोली भी लगी थी । घटना के बाद से ही SSP  मणिकान्त मिश्रा  द्वारा स्वयं के पर्यवेक्षण में SP City, CO  एवं थाना नानकमत्ता, थाना झनकईया, थाना पुलभट्टा एवं SOG की विभिन्न टीमे बनाकर इस बार अपराधियों को सबक सिखाने हेतु निर्देशित किया । उक्त टीमो ने अथक प्रयास कर घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार भी किया । घटना में शामिल मुख्य बदमाश लगातार अपना ठिकाना बदल बदल कर भाग रहे थे । कल दिनांक 26.10.2024 को पुलिस को मुखबिर ने पुख्ता सूचना दी कि उक्त घटना में शामिल वांछित चल रहा बदमाश जसपाल सिंह काले रंग की मो0सा0 से रात के समय शक्तिफार्म रोड से हाईवे को निकल कर कहीं बाहर भागने वाला है । इस सूचना पर SOG, थाना पुलभट्टा, थाना सितारगंज एवं थाना नानकमत्ता की टीमो द्वारा सघन चैकिगं अभियान चलाया । दौराने चैकिगं सूचना मिली कि उक्त बदमाश अपनी मो0सा0 से तेजी से शक्तिफार्म रोड से हाईवे को भाग रहा है । पुलिस की एक टीम ने इसका पीछा किया और शक्तिफार्म रोड पर बरा क्षेत्र में थाना पुलभट्टा व SOG टीम ने घेराबंदी कर दी । अपने को घिरा देखकर उक्त बदमाश पुलिस टीम पर फायरिगं करता हुआ मोटर साईकिल गिरा जंगल में भागा और पेड की आड लेकर पुलिस टीम पर फायरिगं करने लगा । पुलिस ने भी जंगल में इसका पीछा किया और जवाबी फायरिगं की जिसमें उक्त बदमाश के पैर में गोली लग गई । उक्त बदमाश को भागने का और मौका ना देते हुए पुलिस टीम ने शहदौरा के जंगल में इसे पकड लिया । पूछताछ में इस बदमाश ने अपना नाम पता जसपाल सिंह उर्फ टिक्कू पुत्र संता सिंह निवासी ग्राम टुकडी थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर उम्र 38 वर्ष बताया । इसके पास से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 मो0सा0 हीरो स्पलैन्डर नंबर UK18R4671 एवं मौके से इसके द्वारा फायर किये गए 02 खोखा कारतूस बरामद हुए । पूछताछ मे इसने बताया कि कुछ दिन पहले इसने अपने साथियो के साथ मिलकर नानकमत्ता के कैथुलिया क्षेत्र में वन विभाग के कर्मियो पर फायर किया था । घटना करने के बाद से ही वह अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था । आज भी उत्तराखंड छोड बाहर भागने वाला था कि पुलिस ने घेर लिया तो पुलिस पर भी फायरिगं कर दी ताकि बच सकूँ किन्तु पुलिस ने भी जवाबी फायरिगं कर दी जिससे इसके पैर में गोली लग गई । पकडा गया अभि0 जसपाल उपरोक्त पूर्व में थाना नानकमत्ता मे वन कर्मियों पर की गई फायरिगं की घटना में मुख्य अभियुक्त है और इसके द्वारा अब पुलिस टीम पर भी जान से मारने की नियत से फायरिगं की गई जिस पर इसे धारा 109 BNS एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को उपचार के बाद मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है । घटनास्थल पर फोरेन्सिक फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तः- जसपाल सिंह उर्फ टिक्कू पुत्र संता सिंह निवासी ग्राम टुकडी थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर उम्र 38 वर्ष
अभि0 से बरामद सामान का विवरणः-
01 तमंचा 315 बोर 2. 01 जिन्दा कारतूस
3. 01 मो0सा0 हीरो स्पलैन्डर नंबर UK18R4671 4. अभि0 द्वारा फायर किये गए 02 खोखा कारतूस बरामद
पुलिस टीमः- Ins संजय पाठक SOG प्रभारी, SI देवेन्द्र गौरव SO नानकमत्ता, SI अनिल जोशी SO झनकईयां
SI रविन्द्र बिष्ट SO पुलभट्टा, SI पंकज कुमार चौकी प्रभारी बरा, SI दीपक जोशी चौकी प्रभारी प्रतापपुर,
SI सुरेन्द्र रिगंवाल SOG, SI संजय कुमार थाना नानकमत्ता,
थाना पुलभट्टा से ASI प्रकाश चंद्र, HC रमेश सती, HC रविकान्त शुक्ला, का0 इंद्रप्रकाश, का0 प्रवीण कुमार, का0 चारु पंत
SOG से का0 राजेन्द्र कश्यप, का0 बलवंत,
थाना नानकमत्ता से का0 गिरीश चंद्र, का0 विक्रम, का0 रणवीर

मामले से सम्बन्धित पाँचवें अभियुक्त की दबिश हेतु रवाना थाना नानकमत्ता की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी को फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- चरनजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता जिला- ऊधमसिंहनगर

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः-
अभियुक्त चरनजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम कैथुलिया थाना नानकमत्ता
1-अपराध संख्या-29 / रनसाली/2024-25 रैन्ज रनसाली धारा भारतीय वन (उत्तरांचल संसोधन 2001) अधिनियम 1927 की धारा 26(1) (च),41,42
2-FIR NO-187/2024 धारा 109/221/132/121/191(2)/191(3)/3(5) BNS थाना नानकमत्ता

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

एसएसपी ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा  के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा थाना पंतनगर क्षेत्र से ट्रक चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा   के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 26 हजार लीटर लहन किया नष्ट। शराब माफियाओं की आई शामत