SSP ने पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कराई परेड। दूसरों की सुरक्षा के साथ साथ स्वयं का स्वस्थ होना भी जरूरी

Spread the love

रिपोटर राजीव कुमार

 

SSP ने पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कराई परेड।

दूसरों की सुरक्षा के साथ साथ स्वयं का स्वस्थ होना भी जरूरी

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को तंदुरुस्त रहने के दिए निर्देश

जनपद के आला अधिकारियों के अतिरिक्त समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी भी रहे मौजूद

एसएसपी द्वारा पुलिस कर्मियों का आदेश कक्ष भी लिया गया

एसएसपी द्वारा पुलिस लाईन की अनेकों इकाइयों का निरीक्षण किया गया।

रुद्रपुर।आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा   द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में पुलिस बल को दूसरों की सुरक्षा के साथ साथ स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरुस्त रखने के लिए परेड कराई गई। जिसमें जनपद के सभी आला अधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी , पुलिस कार्यालय/पुलिस लाईन के सभी शाखा प्रभारी एवं कर्मचारियों द्वारा परेड में प्रतिभाग किया गया।
परेड के पश्चात   द्वारा पुलिस लाईन के परिवहन शाखा, व्यायामशाला , कर्मचारी बैरक व अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया गया और कर्मचारी भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता चैक की गयी व मैस कमांडर को आवश्यक निर्देश दिये गये ।
इस दौरान एसएसपी   द्वारा पुलिस लाईन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने विकसित भारत जी रामजी योजना (VB-G RAM G ) का विकास भवन मे कार्यक्रम के माध्यम से किया शुभारम्भ विधायक बोले जी रामजी योजना से श्रमिकों के जीवन मे आये महत्वपूर्ण परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रुद्रपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और नई पीढ़ी में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से नगर निगम रुद्रपुर ने लिटिल किंगडम स्कूल के सहयोग से नगर निगम परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा, नगर निगम अधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित निचाल इमली मोहल्ला, वार्ड नंबर-22 में महिलाओं द्वारा मां भगवती दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए तथा शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा  के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

रुद्रपुर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, किया मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण