एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख  शातिर वाहन चोर राशिद उर्फ शेरा गिरफ्तार थाना पुलभट्टा पुलिस ने चोरी हुई बुलेरो पिकअप की बरामद, 01 अभियुक्त को दबोचा

Spread the love

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख  शातिर वाहन चोर राशिद उर्फ शेरा गिरफ्तार

थाना पुलभट्टा पुलिस ने चोरी हुई बुलेरो पिकअप की बरामद, 01 अभियुक्त को दबोचा

साथी अभियुक्त मुजीब उर्फ मुन्सी की तलाश जारी

थाना पुलभट्टा क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।  फिरासत पुत्र श्री शौकत निवासी वार्ड नं. 18, सिरौलीकला, किच्छा द्वारा थाना पुलभट्टा में तहरीर दी गई थी कि उनकी बुलेरो पिकअप लोडेड वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर  UK01CA – 0420, मॉडल 2012) को रात्रि में घर के बाहर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर FIR संख्या 148/2025, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

एसएसपी ने दिए थे त्वरित अनावरण के कड़े निर्देश
वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा ने कड़े निर्देश जारी किए थे। निर्देशों के अनुपालन में थाना पुलभट्टा पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार कार्यवाही जारी रखी।

शातिर चोर राशिद उर्फ शेरा गिरफ्तार चोरी की पिकअप बरामद
लगातार सुरागरशी के बाद पुलिस टीम ने प्रकाश में आए अभियुक्त राशिद उर्फ शेरा पुत्र इब्राहिम निवासी वार्ड नं. 18, सिरौलीकला, थाना पुलभट्टा
को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की , पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी मुजीब पुत्र अब्दुल रहीम उर्फ मुन्सी निवासी गुलडिया दुल्हन, थाना सुनगढ़ी, जिला पीलीभीत के साथ मिलकर बुलेरो पिकअप चोरी की थी। अभियुक्त राशिद की निशानदेही पर चोरी की गई पिकअप वाहन को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि कर दी गई है।

स्थानीय जनता ने पुलिस की तत्परता की सराहना की
वाहन चोरी का खुलासा और बरामदगी होने पर क्षेत्रवासियों द्वारा थाना पुलभट्टा पुलिस एवं जनपद पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की गई। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त
राशिद उर्फ शेरा पुत्र इब्राहिम, निवासी वार्ड नं. 18, सिरौलीकला, थाना पुलभट्टा, जिला ऊधमसिंहनगर

फरार/वांछित अभियुक्त
मुजीब पुत्र अब्दुल रहीम उर्फ मुन्सी, निवासी गुलडिया दुल्हन, थाना सुनगढ़ी, जिला पीलीभीत

बरामदगी
बुलेरो पिकअप लोडेड (UK01CA-0420)

गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 धीरज वर्मा
अ0उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
का0 दीपक विष्ट
का0 महेन्द्र सिंह

More From Author

आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान’ सराहनीय पहलः विकास शर्मा महापौर ने किया ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ शिविर का शुभारम्भ

रुद्रपुर। सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद महापौर विकास शर्मा ने अचानक शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण मित्रों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं । साथ ही सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।