फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों को किसी भी कीमत में नहीं जाएगा बख्शा- एसएसपी मणिकांत मिश्रा

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों को किसी भी कीमत में नहीं जाएगा बख्शा- एसएसपी मणिकांत मिश्रा

रम्पुरा क्षेत्र में बच्चों पर फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को रुद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों से अवैध हथियार बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा  के निर्देशानुसार , पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में रुद्रपुर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए रम्पुरा क्षेत्र में बच्चों पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वादी राकेश पुत्र बनवारी लाल, निवासी वार्ड नंबर 22, रम्पुरा, थाना रुद्रपुर की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। गहन जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त अर्जुन पुत्र हरिशंकर और दीपक पुत्र उदल, दोनों निवासी वार्ड नंबर 22, बाल्मिकी मंदिर के पास, रम्पुरा, थाना रुद्रपुर को वार्ड नंबर 22, पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण:
1-अभियुक्त अर्जुन पुत्र हरिशंकर से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद।
2-अभियुक्त दीपक पुत्र उदल से एक अवैध तमंचा 12 बोर बरामद।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी गैंग का हुआ पर्दाफाश

प्रकाशनार्थ बर्गर सिंह एवं अमूल आइसक्रीम पार्लर का हुआ भव्य उद्घाटन। उद्यमिता सपनों को हकीकत में बदलने का मार्ग है- अजय भट्ट।