एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस थानों के आवासीय भवन निर्माण कार्य समय पर व उच्च गुणवत्ता से पूर्ण कराने पर सहायक अभियंता जयांक पांडे को किया सम्मानित

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस थानों के आवासीय भवन निर्माण कार्य समय पर व उच्च गुणवत्ता से पूर्ण कराने पर सहायक अभियंता जयांक पांडे को किया सम्मानित

 

Scheme for Special Assistance to States for Capital Investment (SASCI) के अंतर्गत निर्माण कार्य

जनपद ऊधमसिंहनगर के 08 थानों में द्वितीय श्रेणी आवासीय भवनों का निर्माण कार्य परियोजना प्रबन्धक, अस्थायी निर्माण इकाई उत्तराखण्ड पेयजल निगम, द्वारा सम्पादित कराया जा रहा है।
इसी क्रम में गदरपुर, दिनेशपुर तथा बाजपुर थानों में 36 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

एसएसपी  द्वारा व्यक्तिगत रुचि और निर्देश
एसएसपी मणिकांत मिश्रा  द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में पुलिस कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों में व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवत्ता व समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया था।

सहायक अभियंता जयांक पांडे का उत्कृष्ट योगदान
निर्माण कार्यों को ससमय व उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता श्री जयांक पांडे ने निरंतर स्थल निरीक्षण कर, तकनीकी ज्ञान और मेहनत के बल पर कार्यों को गति दी। उनके प्रयासों से विभाग की छवि और भी उज्ज्वल हुई है।

सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान
निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिए  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा सहायक अभियंता जयांक पांडे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मैंदोली जी का रुद्रपुर में भव्य स्वागत

सम्मान, सौहार्द और प्रेरणा का क्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करतीं आईजी रिद्धिम अग्रवाल कुमाऊँ की धरती पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन, उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण- रिधिम