SSP अजय गणपति की अपराधियों के विरुद्ध कुशल रणनीति का दिख रहा असर  हत्या के अभियोग में नामजद दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

राजीव कुमार

 

SSP अजय गणपति की अपराधियों के विरुद्ध कुशल रणनीति का दिख रहा असर  हत्या के अभियोग में नामजद दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड  पुष्कर सिंह धामी के “भयमुक्त, अपराधमुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए लगातार कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं।

इसी क्रम में SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में कोतवाली खटीमा पुलिस ने हत्या के अभियोग में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण कोतवाली खटीमा क्षेत्रान्तर्गत खेतलसण्डा खाम स्थित सरकारी नल के पास पानी लेने गई एक युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है। युवती के पिता रोहित द्वारा इसका विरोध किए जाने पर नामजद अभियुक्तगण संजय पुत्र स्व0 रामभरोसे एवं सुभाष पुत्र स्व0 रामभरोसे, निवासी खेतलसण्डा खाम, थाना खटीमा द्वारा रोहित के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है।

तहरीर के अनुसार, अभियुक्त संजय द्वारा चारपाई की पाटी से रोहित के सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रोहित को उपचार हेतु विभिन्न चिकित्सालयों में ले जाया गया। उपचार हेतु ले जाते समय दिनांक 28.09.2026 को करीब 09:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

प्रकरण में वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा में मु0अ0सं0-297/2026, धारा 103(1), 117(2), 3(5), 74 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

SSP के कड़े निर्देश पर तत्काल शुरू हुई कार्यवाही
घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP अजय गणपति द्वारा प्रकरण के त्वरित अनावरण एवं नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी, संभावित स्थानों पर दबिश एवं अन्य आवश्यक पुलिस कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के क्रम में दिनांक 29.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुराने रेलवे फाटक, खेतलसण्डा के पास से दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुभाष पुत्र स्व0 रामभरोसे
उम्र करीब 33 वर्ष
निवासी खेतलसण्डा खाम, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।

2. संजय पुत्र स्व0 रामभरोसे
उम्र करीब 35 वर्ष
निवासी खेतलसण्डा खाम, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दोनों अभियुक्तों को दिनांक 30.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

प्रकरण की विवेचना प्रचलित है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी, कोतवाली खटीमा
व0उ0नि0 के0सी0 आर्य
उ0नि0 राकेश राय
हे0का0 13 गणेश कुमार
का0 चालक कुलदीप सिंह

More From Author

ग्राम महेशपुर में विधायक निधि से स्वीकृत मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया लोकार्पण विधायक बोले महेशपुर में सड़क, नाली, मंदिर सौंदर्यीकरण सहित लगातार कराए जा रहे विकास कार्य

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन भीम आर्मी छात्र फेडरेशन द्वारा सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर में पहली बार आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गौतम जी एवं विकास कुमार एवं वासित भाई विजय कुमार आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव सुरेश कुमार भारती एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट राजेंद्र सिंह एवं भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं भीम आर्मी छात्र फेडरेशन सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज के सदस्यों द्वारा पहली बार हरमन कौर को उपसचिव के पद पर चुनाव में खड़ा किया गया और भारी मतों से हरमन कौर द्वारा 530 वोटो की बढ़त बनाते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की. जय भीम जय संविधान

आज अपने होटल के मालिक और मालकिन ने राजीव पत्रकारक जन्मदिन बड़े हीधूमधाम से मनोज गुप्ता राजू सिंह विनोद आर्य आरती आर्य