सोनिया गांधी ने बजट सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रपति का उपहास उड़ाते हुए अपमान किया है। जो की बेहद निंदनीय है : अजय भट्ट

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

सोनिया गांधी ने बजट सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रपति का उपहास उड़ाते हुए अपमान किया है। जो की बेहद निंदनीय है : अजय भट्ट

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के बजट सत्र पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अपमान किए जाने की कड़ी निंदा की है। श्री भट्ट ने कहा कि सोनिया गांधी ने बजट सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रपति जी का उपहास उड़ाते हुए अपमान किया है। जो की बेहद निंदनीय है।

श्री भट्ट ने बताया कि कांग्रेस की हमेशा इसी प्रकार की मानसिकता रही है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी पवित्र संसद को किसी मनोरंजन के मंच के रूप में इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति जी के अभीभाषण को उबाऊ कहा, जबकि पप्पू यादव ने इस प्रेम पत्र कहकर खारिज कर दिया और अपमान किया। श्री भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने बार-बार हमारे आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
का अपमान किया है।

सांसद श्री भट्ट ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की महामहिम राष्ट्रपति का अपमान किया गया हो इससे पूर्व भी राम मंदिर में प्रवेश को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी राम मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकती क्योंकि वह एक आदिवासी है, जबकि सच्चाई यह थी कि राष्ट्रपति महोदय 2024 में राम मंदिर की बात कही गयी और सरयू घाट में महा आरती में भी शामिल हुई थी। इसी प्रकार वर्ष 2024 में भी राहुल गांधी ने संविधान दिवस पर भी संसद में संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति जी के अभी भाषण के दौरान उनका अभिवादन तक नहीं किया। श्री भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की इन हरकतों को पूरा देश देख रहा है देश के सर्वोच्च पद पर बैठी महामहिम राष्ट्रपति का अपमान करने से भी कांग्रेसी नहीं चूकते। जिसकी घोर निंदा की जानी चाहिए।

More From Author

रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा: बिजली पोल पर मरम्मत के दौरान करंट लगने से पीएसी जवान की मौत, पुलिस विभाग के आला अधिकारियों एवं समाजसेवी सुशील गाबा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों से संवेदनाएं जाहिर की।

जेसीज टीम की शानदार जीत पंजाब विश्वविद्यालय से ‘बेस्ट स्कूल अवार्ड’

रूद्रपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा का शहर के भगत सिंह चौक पर बद्री विशाल समिति की ओर से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हे लड्डुओं से तोलकर सम्मानित कियाग या।