भाजपा को झटका, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशन सिंह समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

Spread the love

भाजपा को झटका, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशन सिंह समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

रूद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच खटीमा ब्लाक क्षेत्र की सियासत ने नया मोड़ लिया है। कांग्रेस ने भाजपा को झटका देते हुए भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री एवं ग्राम सभा चंदेली के निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशन सिंह को अपने पाले में कर लिया है।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रोशन सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी की मौजूदगी में अपने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने रोशन सिंह का भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं विधायक भुवन कापड़ी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। पार्टी में शामिल होते ही रोशन सिंह ने पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए पूरी ताकत झोंकने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब वे कांग्रेस की नीतियों से प्रेरित होकर जनता की सेवा करेंगे और क्षेत्र में भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करेंगे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। जमीनी कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि अब भाजपा के समर्पित लोग भी उससे दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है और संगठन में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करती है।

विधायक भुवन कापड़ी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल सत्ता की राजनीति कर रही है, उसे कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि रोशन सिंह जैसे अनुभवी और सक्रिय नेता का कांग्रेस में आना पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे खटीमा और नानकमत्ता क्षेत्र में कांग्रेस को नया संबल मिलेगा।

कार्यक्रम में जिला संगठन महामंत्री योगेश चौहान, सीपी शर्मा, सतीश नंद किशोर गंगवार, बॉबी रायोर, नरेंद्र आर्य, नासिर खान, रमेश जोशी समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने नए साथियों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

शिक्षकों को सशक्त बनाना, विद्यार्थियों को सशक्त बनाना: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने एनईपी 2020 प्रशिक्षण कार्यक्रम की मेजबानी की

सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन