स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज ने सेफ्टी राइट का आयोजन किया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज ने सेफ्टी राइट का आयोजन किया

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्वतंत्रता दिवस रोड सेफ्टी राइड का आयोजन किया। फर्म की पार्टनर श्रीमती बीना मेहरोत्रा ने इसका शुभारम्भ किया। यह पहल काशीपुर शहर के बाइक प्रेमियों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने और उन्हें सुरक्षित बाइकिंग की महत्वपूर्ण बातें सिखाने के उद्देश्य से की गई। मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज के पार्टनर अर्पित मेहरोत्रा ने उम्मीद जताई कि यह कदम स्थानीय समुदाय में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा और सुरक्षित बाइकिंग के महत्व को सामाजिक स्तर पर प्रमोट करेगा। इस आयोजन में सीपीयू उपनिरीक्षक एवं समस्त सीपीयू स्टाफ तथा ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक जसवंत सिंह एवं समस्त स्टाफ, हीरो शोरूम समस्त स्टाफ एवं स्थानीय बाइक प्रेमियों ने भाग लिया और एकजुट होकर सड़क सुरक्षा के महत्व को साझा किया। राइड के दौरान सड़कों पर सुरक्षित बाइकिंग के नियमों के पालन को लेकर आम जनमानस में गहरा संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

काशीपुर में चोको बाउंस चॉकलेट के स्वाद ने धूम मचाई

15 अगस्त गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीदों की याद में हेल्प 2 अदर सोसाइटी एवं गुरुनानक चेरिटेबल सोसाइटी द्वारा मेट्रो सिटी मॉल रुद्रपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आप सब के सहयोग से 232 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया