जाते जाते भी दो लोगों को नेत्र ज्योति दे गए सरदार सुरजीत सिंह

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर।आज शाम एलायंस निवासी सरदार परविंदर सिंह पम्मा वीर जी एवम हरविंदर सिंह हरजी वीर जी के पूज्य पिता जी सरदार सुरजीत सिंह जी वाहेगुरु के चरणों में लीन हो गए।

 

भारत विकास परिषद शाखा रुद्रपुर एवम श्री गुरदीप सिंह गाबा द्वारा संपर्क करने पर परिवार द्वारा नेत्रदान के लिए सहमति दी गयी। मुरादाबाद के सी एल गुप्ता नेत्र चिकित्सालय की टीम के द्वारा नेत्रदान का यह पुण्य कार्य करवाया गया। नेत्रदान के समय पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल , नरेंद्र अरोरा, हरनाम चौधरी, राजू गाबा, राजीव मिड्ढा, राजू अरोरा, जसविंदर सिंह खरबंदा जी आदि परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

भारत विकास परिषद नेत्रदाता परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता है। स्वर्गीय सुरजीत सिंह जी के नेत्रों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिल सकेगी।

नेत्र दान करके वे हमेशा के लिए अमर हो गए।

More From Author

रूद्रपुर नैनीताल रोड पर एसजीएडी काम्पलेक्स के सामने आखिरकार वही हुआ, जिसका डर लंबे समय से रूद्रपुर में बना हुआ था। दशको से निर्बाध चल रहे यातायात को विगत चार वर्षों पूर्व डिवाइडर बनाकर जबरन रोका गया,

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

कांग्रेस झूठ को सच साबित करने के लिए जांच एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने का काम कर रही है: मिगलानी

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट तीन दिवसीय अपने लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर जानिए कार्यक्रम एक क्लिक में 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *