रूद्रपुर को जल्द मिलेगी नये पार्कों की सौगात नये पार्कों के लिए मेयर ने चिन्हित किये स्थान, पार्कों में ओपन जिम के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रूद्रपुर को जल्द मिलेगी नये पार्कों की सौगात

नये पार्कों के लिए मेयर ने चिन्हित किये स्थान, पार्कों में ओपन जिम के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी

रूद्रपुर। नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा ने अपने वायदों को पूरा करने के लिए धरातल पर प्रयास शुरू कर दिये हैं। मेयर विकास शर्मा जल्द ही शहरवासियों को आठ नये पार्को की सौगात देने जा रहे हैं। इन पार्कों के लिए स्थान भी चिन्हत कर लिये गये है।

पार्कों के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए मेयर विकास शर्मा ने मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल सहित नगर निगम के अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का दौरा किया और पार्कों के स्थान तय किये। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि रम्पुरा में पुराने एसडीएम कोर्ट के पास पार्क बनाने लिये स्थान निर्धारित किया गया है। इसके अलावा ट्रांजिट कैम्प में दुर्गा मैदान के पास और वार्ड नं. 16 बगवाड़ा, आवास विकास वार्ड नं. 38 एवं वार्ड नं 29 में भी नये पार्क विकसित किये जायेंगे। इसके अलावा तीन नये पार्को की स्वीकृति भारत सरकार की अमृत मित्र उपयोजना के अंतर्गत मिली है। इसके अंतर्गत आवास विकास गल्र्स हाॅस्टल के सामने, वार्ड नं. 6 जगतपुरा में गायत्री पार्क एवं वार्ड 36 में पटेल पार्क को विकसित किया जायेगा।

मेयर विकास शर्मा ने बताया कि ये सभी पार्क नये कलेवर और नयी सुविधाओं के साथ विकसित किये जायेंगे। पार्कों को हरा भरा बनाने के साथ ही ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले, वाकिंग टैªक आदि की व्यवस्था भी की जायेगी। मेयर ने कहा कि शहर के अन्य पार्कों को भी स्वच्छता के साथ साथ व्यवस्थित किया जायेगा।

मेयर विकास शर्मा ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाना उनकी प्राथमिकता है, इसके लिए सभी के साथ मिल जुलकर प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर को विकसित करने के लिए नागरिकों का भी सहयोग जरूरी है, जनता के सहयोग के बिना शहर का विकास संभव नहीं है। उन्होंने शहरवासियों से आहवान किया कि नगर निगम की स्वच्छता और शहर को सुंदर बनाने की मुहिम में सभी अपना सहयोग करें, अपने आस पास स्वच्छता का ध्यान रखें साथ ही पार्कों और सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखें। उन्होंने प्रतिबधित पाॅलीथीन का प्रयोग न करने और गीला एवं सूखा कूड़ा अलग अलग एकत्र कर अपना सहयोग देने का आहवान भी किया।

More From Author

विश्वकर्मा मार्किट के व्यापारीयों से मिले विधायक शिव अरोरा ने सांसद अजय भट्ट व जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता बाद बोले विश्वकर्मा मार्किट व्यापारीयों का अगले कुछ दिनों मे होंगी आवंटन प्रक्रिया,उसके बाद हटाए जाएंगे रोडवेज से विश्वकर्मा मार्किट की दुकाने रुद्रपुर विकास हित मे रोडवेज बसस्टैंड के निर्माण को गति देना जरूरी

विधायक शिव अरोरा ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मनोज सरकार स्टेडियम मे आयोजित अंडर – 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियो को सम्मानित किया विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 साल का कार्यालय जनकल्याण को समर्पित

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

समर स्टडी हॉल राइजिंग स्टार्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया

विधायक शिव अरोरा ने कहा 3 करोड़ मांगने वाले फर्जी कॉल की हो विस्तृत जांच विधायक ने शक जताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व उनकी छवि को बदनाम करने की हो सकती है साजिश