मायूस चेहरों पर मुस्कान बिखेरती रूद्रपुर पुलिस ऊधमसिहनगर आपरेशन स्माइल टीम द्वारा दोनों नाबालिक लड़कीयो को किया सकुशल बरामद

Spread the love

 

Reporter Rajiv Kumar

मायूस चेहरों पर मुस्कान बिखेरती रूद्रपुर पुलिस ऊधमसिहनगर

आपरेशन स्माइल टीम द्वारा दोनों नाबालिक लड़कीयो को किया सकुशल बरामद

अपर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड   द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है।

—–इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार व सुश्री नीहारिका तोमर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन रुद्रपुर उधम सिंह नगर /नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल टीम के दिशा- निर्देशन मे ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा आज दिनाँक 30.10.2024 को कोतवाली रुद्रपुर व थाना ट्रांजिट कैम्प ऊधमसिहनगर में जाकर गुमशुदा अभियान ऑपरेशन इस्माइल के तहत गुमशुदाओं की तलाश हेतु रजिस्टर का भौतिक सत्यापन किया गया और साथ ही गुमशुदा बच्चों के परिवार के साथ मिलकर और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की जिसमें में थाना ट्रांजिट कैंप में क्रमांक संख्या 121 और मुकदमा अपराध संख्या 263/2024            बात को लेकर थोड़ा अपने माता-पिता से नाराज होकर  गदरपुर चली और आपरेशन स्माइल टीम द्वारा दोनों बच्चो के बारे में आसपास के लोगो और से जानकारी प्राप्त कर दोनों नाबालिक लड़कीयो को गदरपुर से सकुशल    उसके माता-पिता को सुपुर्द किया और   द्वारा बताया कि में अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाहती हूं तो ऑपरेशन स्माइल टीम की प्रभारी द्वारा कुमारी टोनी को चाइल्ड हेल्पलाइन व उक्त विवेचक को सुपुर्द किया गया दोनों बच्चो के परिवार द्वारा आपरेशन स्माइल टीम का आभार व्यक्त किया और बताया कि मैं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हूं और आपरेशन स्माइल टीम द्वारा शेष गुमशुदाओं की तलाश हेतु रवाना हुए—
टीम नंबर प्रथम
प्रभारी निरीक्षक जीतो कंबोज 2-अ0उ0निरीक्षक अमित कुमार,3-हेड कांस्टेबल 296 सुभाष चंद्र,4-कांस्टेबल 10 20 राकेश खेतवाल ,5-महिला कांस्टेबल 87 ममता मेहरा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर ऊधमसिहनगर नगर

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

मायूस चेहरों पर मुस्कान बिखेरती रूद्रपुर पुलिस ऊधमसिहनगर आपरेशन स्माइल टीम द्वारा दोनों नाबालिक लड़कीयो को किया सकुशल बरामद

श्याम टाकीज के सामने देर रात लगी दो दुकानों मे आगजनी की घटना पर विधायक शिव अरोरा ने किया घटना स्थल का निरक्षण विधायक ने सरकार के माध्यम से हर सम्भव मदद का दिया भरोसा