रुद्रपुर। नवरात्र की अष्टमी पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास पर विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण पूजकर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार वितरित किए।

रुद्रपुर। नवरात्र की अष्टमी पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास पर विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण पूजकर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार वितरित किए।

इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। सनातन परंपरा में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और संस्कारों का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन के साथ हमें बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए भी संकल्प लेना चाहिए। बेटियां समाज और परिवार की शक्ति हैं, इसलिए उनके प्रति सम्मान और समान अवसर की भावना हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा होनी चाहिए।

More From Author

भगवान परशुराम चौक को मिला भव्य स्वरूप, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण व विधायक शिव अरोरा के परशुराम चौक सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ लोकार्पण