रुद्रपुर lभारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  पूरे देश एवं प्रदेश में सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

Spread the love

 

राजीव कुमार गौड़

 

रुद्रपुर lभारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  पूरे देश एवं प्रदेश में सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
सप्ताह के प्रथम दिवस पर समस्त सहकारी संस्थाओं में “सहकारिता शपथ (Cooperative Pledge)” ग्रहण कराकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।इसी क्रम में बैंक में ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय रुद्रपुर में बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार ने बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित सम्मानित खाता धारकों को सहकारिता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर बैंक उप महाप्रबंधक श्री शुभम रावत, श्री डी एस नपल्च्याल, हरी सिंह यादव, सुषमा, रेशम सिंह, जी पी चमोली, अजय कुमार सिंह, शिवांगी कांडपाल, रचना, सपना बिष्ट, शिव कुमार, शशांक बिनवाल, पंकज बिनवाल, आशीष अधिकारी, हर्ष तिवारी, आर पी जोशी, नरेश चन्द्र, सोनम नीतीश बेहड़, यश वर्मा, सत्य व्रत आदि कार्मिक एवं बैंक खाता धारक उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिले भर में स्थित बैंक की समस्त शाखाओं में भी उक्त सहकारिता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

More From Author

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

सीएम धामी ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के भारतीय ज्ञान परम्परा- आईकेएस केंद्र के तत्वावधान में त्रेता युगः धर्माधारित शिक्षा एवम् ऋषि आश्रमों का उदय पर ऑनलाइन 14वीं राष्ट्रीय कॉन्क्लेव