रुद्रपुर डीएम नितिन सिंह भदोरिया ने जिले के विकास प्राधिकरण अधिकारी के साथ की अहम बैठक, अब प्रॉपर्टी लेने और बेचने वालों के लिए है यह खबर.. लिया गया बड़ा निर्णय

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रुद्रपुर डीएम नितिन सिंह भदोरिया ने जिले के विकास प्राधिकरण अधिकारी के साथ की अहम बैठक, अब प्रॉपर्टी लेने और बेचने वालों के लिए है यह खबर.. लिया गया बड़ा निर्णय

रूद्रपुर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में बैठक लेते हुए जनपद में विकास प्राधिकरण का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण को दिये। उन्होने कहा कि जनपद के सीमा क्षेत्रों में कट रही कॉलोनियां व बसावट पर पैनी नजर रखने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो क्षेत्र प्राधिकरण के अन्तर्गत आते है उन क्षेत्रों में भू-खण्डो का पंजिकरण प्राधिकरण में व जो प्राधिकरण से बाहर आते है उन भूखण्डो/कॉलोनियांे का पंजीकरण अनिवार्य रूप से रेरा में कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में हाउस टैक्स भू स्वामित्व का अधिकार नही देता है इसलिए प्रोपर्टी रजिस्टर अथवा खतौनी देखकर ही रजिस्ट्री करने के निर्देश सब रजिस्ट्रारो को दिये। उन्होने सभी उप जिलाधिकारी, सब रजिस्ट्रार को नगर निकाय अधिकारियों के साथ बैठकर प्रोपर्टी रजिस्टर देखने के निर्देश भी दिये।
बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, अभय प्रताप सिंह, ओसी गौरव पाण्डेय, सहायक आयुक्त निबंधन सुधांशु त्रिपाठी, सभी सहायक निबंधक मौजूद थे व उप जिलाधिकारी वर्चुअल के माध्यम से जुड़े थे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

उजाड़े गये 79 व्यापारियों की मुराद पुरी हुई – वेंडिंग जोन में मिली दुकानें, लॉटरी से हुआ आवंटन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी