सबके सहयोग से चमकेगा रूद्रपुर शहरः विकास शर्मा महापौर ने व्यापारियों के साथ किया संवाद

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

सबके सहयोग से चमकेगा रूद्रपुर शहरः विकास शर्मा
महापौर ने व्यापारियों के साथ किया संवाद

रूद्रपुर। लोहा व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही रूद्रपुर शहर के समग्र विकास के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से ही रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। उन्होनें नगर निगम की आगामी योजनाओं के बारे में व्यापारियों को विस्तार से जानकारी भी दी।

लोहा व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर के विकास के लिए किये जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए व्यापारियों ने महापौर को सम्मानित किया साथ ही मेयर के समक्ष कुछ समस्याएं भी रखी। जिनका महापौर ने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन किया। महापौर ने कहा कि वह जनता के सेवक के रूप में काम कर रहे हैं, जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। कोई भी कभी भी आकर उनके सामने अपनी समस्या रख सकता है। नगर निगम के स्तर की जो भी समस्या होगी उसका समाधान प्राथमिकता से कराया जायेगा। महापौर ने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने जनता से जो वायदे किये थे उन्हें एक एक करके धरातल पर उतारा जा रहा है। अभी उन्हें मात्र तीन माह का समय हुआ है। इन तीन महीनों में कई बड़े बदलाव शहर में देखने को मिल रहे हैं। उत्तराखण्ड का पहला अत्याधुनिक वेंडिंग जोन नगर निगम ने शुरू कर दिया है। छोटे व्यापारियों के साथ ही जी-20 के दौरान उजाड़े गये व्यापारियों को भी वेंडिंग जोन में दुकानें दी गयी हैं। मुख्य बाजार को ठेली मुक्त करके फिलहाल ठेली व्यापारियों को अस्थाई रूप से शिफ्रट किया गया है, शीघ्र ही उनकी स्थाई व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा कराई जा रही है। रूद्रपुर में नगर निगम तीन और वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है, जिससे पूरे शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। बाजार को व्यवस्थित बनाने के लिए फुटपाथ खाली कराये जा रहे हैं, इसके अलावा काशीपुर रोड पर भी शीघ्र ही नगर निगम अभियान चलाने जा रहा है।

महापौर ने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। नगर निगम सबको साथ लेकर चल रहा है। कुछ लोग बिना वजह की राजनीति करके शहर के विकास में रूकावट पैदा कर रहे हैं, ऐसे लोगों के साथ नगर निगम सख्ती से पेश आयेगा। महापौर ने कहा कि रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का उनका सपना है, इसके लिए सीएम धामी का पूरा आशीर्वाद और सहयोग उन्हें मिल रहा है। शहर में आने वाले दिनों में कई बड़ी योजनाएं धरातल पर उतरने जा रही है। शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए 710 करोड़ की योजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है। शहर के गांधी पार्क को सुंदर बनाने के लिए पांच करेाड़ की डीपीआर तैयार की गयी है। इससे गांधी पार्क के 60 प्रतिशत हिस्से में हरियाली होगी। तीन नये गेट लगाये जायेंगे। सिंथेटिक ट्रैक बच्चों के झूले एवं महिलाओं के लिए ओपन जिम की व्यवस्था भी की जा रही है। गंगापुर रोड और भूरारानी रोड को डबल करने के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। साथ ही इनमें सुंदर लाईटिंग की भी व्यवस्था की जायेगी।

मेयर ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के साथ ही नगर निगम की आय बढ़ाने के भी प्रयास किये जा रहे हैं। नगर निगम शीघ्र ही मोदी मैदान के पास पेट्रोल पम्प स्थापित करने जा रहा है इसके अलावा शिवनगर मोड़ पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा एक हाईटैक बारात घर का निर्माण भी शीघ्र किया जायेगा। महापौर ने कहा कि रूद्रपुर में जनता की उम्मीद से अधिक विकास कार्य कराये जायेंगे। विकास की किरण शहर के हर वार्ड में कोने कोने तक पहुंचायी जायेगी। जनता की सहूलियत के लिए नगर निगम ने आवास विकास में एक जोनल कार्यालय शुरू कर दिया है, इसके अलावा तीन और जोनल कार्यालय जल्द खोले जायेंगे। जिससे लोगों को नगर निगम से सम्बंधित काम कराना आसान होगा।

इस अवसर पर लोहा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बजरंग लाल गर्ग, सचिव कवलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मनेाज गर्ग, दर्शन लाल आनंद, सुरेश गर्ग, मनेाज कक्कड़, प्रेम सिंह, बंटू बांगा, वैभव गोयल, सतवीत सिंह, राजेन्द्र गोयल, मनीष गोयल, नितिन अग्रवाल, मयंक अरोरा, मनेाज गर्ग, शिवम टागरा

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

थाना गदरपुर पुलिस और फायर बिग्रेड गदरपुर की त्वरित कार्यवाही से ट्रकों में लगी आग पर पाया काबू। दोनों ट्रकों के चालक सुरक्षित, मौजूद लोगों ने पुलिस का जताया आभार।

मेट्रोपोलिस मॉल में बैसाख महोत्सव की मची धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा,