रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रूद्रपुर में नवनिर्मित मण्डी भवन की बदहाली एवं आढ़तियों को दुकानों के ब्लॉकों का आवंटन न किए जाने के मामले को लेकर देहरादून में कृषि विभाग के सचिव एसएन पाण्डे से मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रूद्रपुर में नवनिर्मित मण्डी भवन की बदहाली एवं आढ़तियों को दुकानों के ब्लॉकों का आवंटन न किए जाने के मामले को लेकर देहरादून में कृषि विभाग के सचिव एसएन पाण्डे से मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ठुकराल ने बताया कि उनके विधायक कार्यकाल के दौरान आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कालेज की भूमि का उत्तराखण्ड शासन से हस्तांतरण कराकर उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर विशाल अनाज मण्डी का निर्माण कराया गया था। उन्होंने कहा कि मण्डी का उद्देश्य न केवल आढ़तियों के लिए व्यवस्थित दुकानें उपलब्ध कराना था, बल्कि इससे राजस्व संग्रह बढ़ाने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने में भी मदद मिलनी थी। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि आज तक नवनिर्मित मण्डी में गल्ला आढ़तियों को दुकानों के ब्लॉकों का आवंटन नहीं किया गया है, जिससे मण्डी जर्जर और निष्प्रयोज्य स्थिति में पहुंच गई है। पूरे परिसर में घास उग आई है, नशेडियों का जमावड़ा रहता है और मण्डी में रखे सामान की चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। इसके अलावा, ठुकराल ने निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शटर जंग खा चुके हैं और विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी अत्यंत खराब है। उन्होंने कहा कि यदि मण्डी शुरू होती है तो आढ़तियों से किराया व अन्य करों के माध्यम से राज्य को राजस्व प्राप्त होगा, साथ ही उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। उन्होंने नवीन मण्डी के निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच कराने और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत गल्ला आढ़तियों को दुकानों का आवंटन करने की मांग की। कृषि विभाग के सचिव एसएन पाण्डे ने ठुकराल को आश्वासन दिया कि इस मामले में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जाएगी और मण्डी के संचालन को सुचारू बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आढ़तियों और किसानों दोनों के हित में मण्डी की व्यवस्थाओं में सुधार करना विभाग की प्राथमिकता है।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने जीते 54 पदक। ओवरऑल चैंपियनशिप में प्राप्त किया दूसरा स्थान।

जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के दसवीं कक्षा के छात्र हार्दिक अरोड़ा ने क्रिकेट के क्षेत्र में एक शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।