रूद्रपुर। राष्ट्र के अमर शहीदों और महान पुरुषों की स्मृति के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी रूद्रपुर में भव्य विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

रूद्रपुर। राष्ट्र के अमर शहीदों और महान पुरुषों की स्मृति के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी रूद्रपुर में भव्य विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

यह आयोजन 9 नवंबर की रात्रि आठ बजे से जनता इंटर कॉलेज परिसर में होगा। कवि सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय चेतना मंच के बैनर तले किया जा रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कवि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि यह उत्तराखंड की अस्मिता और त्याग का प्रतीक है। इस अवसर पर साहित्य के माध्यम से समाज को नई दिशा देना ही हमारा उद्देश्य है।

ठुकराल ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि अपनी ओजस्वी और हास्य-व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कवि सम्मेलन में मेरठ से विख्यात कवि डॉ. हरिओम पंवार, नई दिल्ली से प्रताप सिंह फौजदार और दिनेश बावरा, जबलपुर से सुदीप भोला, मधुबनी (बिहार) से शंभू शिखर, मुम्बई से अमित शर्मा, नैनीताल से गोरी मिश्रा, हिमांशु शंकर (चंदौसी), से तथा बाजपुर से सुश्री काव्या जैन अपने काव्य पाठ से समां बांधेंगे।

ठुकराल ने बताया कि कवि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और इसमें प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोग साहित्यिक आनंद ले सकें। कार्यक्रम को पारिवारिक एवं गैर-राजनीतिक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें। कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विख्यात उद्योगपति एवं कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक शिव कुमार अग्रवाल शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के अध्यक्ष एडवोकेट डी.पी. यादव करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यप्रेमी और जनप्रतिनिधि भी आयोजन में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

कार्यक्रम संयोजक राजकुमार ठुकराल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस भव्य कवि सम्मेलन में शामिल होकर कवियों की ओजस्वी वाणी और राष्ट्रभक्ति की गूंज से सराबोर इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनें।
प्रेस वार्ता में संजय ठुकराल अध्यक्ष राष्ट्रीय चेतना मंच, राजकुमार भुसरी, राजेश ग्रोवर, वर्जन मंडल केरू, आनंद शर्मा, ललित बिष्ट, राजीव गुप्ता, शिवकुमार शिबू, पंकज सुखीजा, गगन ग्रोवर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

पहाड़गंज को मिली सीसी रोड और नाली निर्माण की सौगात  विकास का सिलसिला थमने नहीं दिया जाएगाः विकास शर्मा

महापौर ने रम्पुरा क्षेत्र में समस्याओं का लिया जायजा पार्षदों और स्थानीय निवासियों से किया संवाद