रूद्रपुर। सम्पतपुर जाफरपुर स्थित श्री प्रेम आश्रम धाम में दादा गुरू श्री श्री 1008 श्री भैरों नाथ जी महाराज के जन्म दिन के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रूद्रपुर। सम्पतपुर जाफरपुर स्थित श्री प्रेम आश्रम धाम में दादा गुरू श्री श्री 1008 श्री भैरों नाथ जी महाराज के जन्म दिन के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे

71वां वार्षिक विशाल जागरण के तहत श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का शनिवार को विधिवत शुभारम्भ हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार शाम को श्री प्रेम आश्रम के श्री गुरू गायत्री नाथ जी महाराज के सानिध्य में विशाल कलश यात्र निकाली गयी। कलश यात्र जाफरपुर से शुरू हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए सम्पतपुर स्थित प्रेम आश्रम में सम्पन्न हुई। इस दौरान कलश यात्र में सैकड़ों महिला पुरूष श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कलश यात्र में पहुंचकर श्री गुरू गायत्री नाथ जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कलश यात्र के दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भागवत कथा में पहुंचने की अपील की। श्री ठुकराल ने बताया कि 31 मई से 6 जून तक प्रेम आश्रम में रोजाना 3 बजे से शाम 6 बजे तक भागवत कथा होगी। जिसमें कथा व्यास मनेाज जी महाराज सहारनपुर वाले भागवत कथा का वाचन करेंगे। 6 जून की रात्रि मां भगवती का विशाल जागरण होगा। 7जून को प्रातः हवन यज्ञ के के पश्चात संत प्रवचन तथा विशाल भंडारा आयोजित किया जायेगा। शुभारम्भ से पूर्व निकाली गयी कलश यात्र के दौरान योगेश नाथ, कथा वाचक मनेाज जजी महाराज, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी, राजू गुप्ता, सुदेश, सोमनाथ छाबड़ा, सुभाष मक्कड़, राजन शर्म, संजीव खुरान, मनोज खुराना, विशाल छाबड़ा, ललित बिष्ट, चिमन लाल ठुकराल, अनिल सहगल, शोभा, विक्की छाबड़ा, गौरव बठला, राजेन्द्र बठला, सीमा मीनू हुड़िया, शकुंतला सुखीजा, शश्शि भुसरी, श्वेता, दर्शन छाबड़ा, ममता, कांता, लक्की सुखीजा आदि समेत तमाम लोग थे।

More From Author

बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण

शनिवार को समय साय 7 बजे इण्डियन पब्लिक स्कूलनि.. स्कूलानि चामुकादे का देवी मंदिर पर भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्याट भजन गापर नरेश सेनी-गुरुग्राम, राधा खुशबू- वृदावन, संजू पागल-हापुड से पहुंचकर श्री श्याम वावा का गुणगान करेगे एवं तमाम धर्माचाय सन्ह महात्मा कार्यक्रम में पहुंचकर आशेविाद प्रदान करेंगे।

युवा प्रेस क्लब के भानु चुघ महानगर अध्यक्ष और अभिषेक महामंत्री बने

रुद्रपुर में करोड़ों की ठगी का महारहस्य उजागर: एसएसपी मणिकांत मिश्रा की अगुवाई में पुलिस ने दबोचे शातिर ठग!