रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर आगमन के दौरान रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक की समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर आगमन के दौरान रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक की समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा

 

और समस्या का स्थाई समाधान करने का अनुरोध किया।

सीएम धामी बुधवार को काशीपुर में एआरटीओ कार्यालय एवं ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने भी पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी का आशीर्वाद लिया और उनसे रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गुफ्तगू की। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री को नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने में आ रही दिक्कतों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। महापौर ने ज्ञापन में कहा कि रूद्रपुर में नजूल भूमि की सबसे बड़ी समस्या का अभी तक पूरी तरह समाधान नहीं हो पाया है। वर्तमान में करीब 24 हजार से अधिक परिवार नजूल भूमि पर निवासरत हैं। पूर्व में आपके द्वारा 50 वर्ग मीटर तक की नजूल भूमि पर काबिज लोगों को निःशुल्क मालिकाना हक देने की घोषणा की गयी थी जिसके तहत सैकड़ों लोगों को पट्टे मिल चुके हैं लेकिन इनमें अधिकांश परिवार निर्धन तबके के होने के कारण पट्टों की रजिस्ट्री का शुल्क जमा करने की स्थिति में नहीं हैं । अतः इन परिवारों का रजिस्ट्री शुल्क जनहित में माफ करके इन्हें राहत प्रदान की जाये।

इसके साथ ही मेयर ने कहा कि 50 वर्ग मीटर से अधिक नजूल भूमि पर वर्षों से काबिज हजारों परिवार अभी तक नजूल भूमि पर मालिकाना हक से वंचित है, माननीय न्यायालय के आदेश पर मालिकाना की कार्यवाही वर्तमान में रूकी हुयी है। मालिकाना हक के लिए पूर्व में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा फ्रीहोल्ड के लिए प्रथम किश्त का भुगतान भी किया जा चुका है, मालिकाना हक नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने सीएम धामी से व्यापक जनहित के इस विषय पर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्यवाही करने करने का अनुरोध किया। सीएम धामी ने मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है, जनहित में जो भी उचित होगा वह निर्णय लिया जायेगा।

More From Author

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से की शिष्टाचार भेंट, किच्छा क्षेत्र के बहुआयामी विकास को लेकर उठाए अहम मुद्दे

रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहींः विकास शर्मा – निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर का माहापौर ने किया शुभारम्भ