रूद्रपुर। लोहिया मार्केट और समोसा मार्केट से उजाड़े गये व्यापारियों के वेंडिंग जोन में पुनर्वास को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने शनिवार को मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल से मुलाकात की

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

रूद्रपुर। लोहिया मार्केट और समोसा मार्केट से उजाड़े गये व्यापारियों के वेंडिंग जोन में पुनर्वास को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने शनिवार को मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल से मुलाकात की

। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को कम से कम शुल्क में दुकानें आवंटित किये जाने को लेक विस्तार से चर्चा की और मामले को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने का भी आश्वासन दिया।

वार्ता के दौरान विकास शर्मा ने कहा कि लोहिया मार्केट और समोसा मार्केट उसे उजाड़े गये व्यापारियों के साथ ही ठेली फड़ वालों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री गंभीर है, इस सम्बंध में मुख्यमंत्री से उनकी कई बार वार्ता हुयी है। उन्होंने कहा कि उजाड़े गये सभी व्यापारियों का पुनर्वास किया जायेगा। उन्होंने एमनएएन से कम से कम शुल्क में व्यापारियों को दुकानें आवंटित करने के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की। एमएनए ने बताया कि दुकानों के आवंटन को लेकर सरकार को ढाई करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है, इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से व्यापारियों को शुल्क में राहत मिलेगी। विकास शर्मा ने कहा कि प्रस्ताव को मुख्यमंत्री से स्वीकृति दिलाने े लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। इस सम्बंध मे उन्होंने आज शाम को ही मुख्यमंत्री से मिलने हल्द्वानी में मिलने का समय लिया है। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री के समक्ष व्यापारियों की समस्या विस्तार से रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।

इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह, आशु ग्रोवर, हर्ष रावल, रामू जोशी, नवीन सिंह, रिंकू, अमरीक सिंह, हरजीत सिंह, विनोद ठुकराल, शैलेन्द्र ग्रोवर, मो- इकबाल, पप्पू, बंटी, गुरविंदर सिंह, बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुनील खुग्गर, अख्तर अली, कवलजीत सिंह, राम किशन ग्रोवर, हरीश कालड़ा आदि शामिल थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार 30 नवंबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में हुआ हल्दी में रामलीला मंचन का समापन