रुद्रपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

Spread the love

रुद्रपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने खानपुर नंबर एक, खानपुर नंबर दो, मोहनपुर नंबर दो सहित कई गांवों में बैठकों को संबोधित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से भारी संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान राजकुमार ठुकराल ने कहा कि देश और प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण होगी और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस रैली को ऐतिहासिक बनाना चाहिए। ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और आम लोगों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर लोगों को रैली की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की जनसभा में उमड़ने वाली भीड़ प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का संदेश देगी। बैठकों में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी रैली को सफल बनाने का भरोसा दिलाते हुए गांव गांव जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया। इस दौरान रैली की तैयारियों, आवागमन की व्यवस्था तथा प्रत्येक क्षेत्र से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, चौ. ओमपाल सिंह, अंकित बठला, परिमल राय, दिनेश पंत, आशीष बाला, दीपक गाईन, तुषार बाला, ललिता राय, बबिता, ओमपाल चौधरी, नित्यानंद मंडल, चमन सिंह, विजय सिकदार, अमर चंद मल्लिक, विद्युत सिकदार, मनोरंजन साना, भक्तो दास, सूरज विश्वास, दीपक वैद्य, सुकुमार, गोपाल मुखर्जी, विकास सरकार, सुनील सिकदार, विजय हाल्दार, प्रकाश सिकदार, प्रकाश दास, रोहित सरदार, समीर सिकदार, किशोर, इंद्रजीत हाल्दार, मनोज गाईन, परिमल अधिकारी, आकाश बठला, ललित बिष्ट, अशोक विश्वास, विजय विश्वास, मुनव्वर प्रधान, मुराद अली, रीना राय, शांति मंडल, रेखा विश्वास, प्रभावती, उपप्रधान जुगराज सिंह जग्गा, अमर मल्लिक, परितोष हाल्दार, आकाश विश्वास, केरू मंडल, नारायण, सुशील, आरती सरकार, आलोक राय, रेवा विश्वास, नमिता, सविता, हेमलता, अंजू ढाली, करूणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

More From Author

आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक

विधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पित विधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्र

विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्य विधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधार

आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक