रुद्रपुर। सिखों के दसवें गुरु, दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बिन्दुखेड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

रुद्रपुर। सिखों के दसवें गुरु, दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बिन्दुखेड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र की संगत ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और गुरु की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन त्याग, साहस और मानवता की सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। धार्मिक दीवान में बाहर से आए रागी जत्थों ने गुरु वाणी का कीर्तन कर गुरु गोविंद सिंह जी की महिमा का बखान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और संगत निहाल हो उठी। कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान काबल सिंह, गुरुद्वारा प्रधान सरदार कवलजीत सिंह, जोगेन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह, बीडीसी सदस्य अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह, प्रीतम सिंह, परमजीत सिंह, मलकीत सिंह, ज्ञानी हरनाम सिंह, जगीर सिंह, गुरबाज सिंह, गुरचरन सिंह, जरनैल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More From Author

किच्छा निकाय चुनाव में स्ट्रांग रूम को लेकर उठे सवाल, RTI में मांगी CCTV फुटेज राजकुमार ठुकराल ने रिटर्निंग ऑफिसर से मांगी 22 सितम्बर की रात की पूरी रिकॉर्डिंग, प्रत्याशी व मतदान अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम से बाहर किए जाने का लगाया आरोप

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा मे भव्य श्रीराम बरात का फीता काटकर किया शुभारम्भ,रमपुरा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की भव्य बरात बराती बनकर राम बरात में जमकर झूमे विधायक शिव अरोरा

बाटा कॉलोनी और केसरी विहार के हजारों लोगों को मिलेगी जलभराव से मुक्ति  महापौर ने दिये नाला निर्माण के लिए सर्वे करने के निर्देश

रुद्रपुर विधानसभा के गदरपुर रोड पर स्थित ग्राम महेशपुर में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के हत्यारे तथाकथित वी. आई. पी. का राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पुतला फूंका व जमकर नारेबाजी की