रूद्रपुर । वार्ड नंबर एक फुलसुंगी में सड़क की मरम्मत के कार्यों का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये

Spread the love
  1. रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रूद्रपुर । वार्ड नंबर एक फुलसुंगी में सड़क की मरम्मत के कार्यों का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये

निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिये हैं, जिसके तहत प्रदेश भर में सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि फुलसुंगी की सड़क पिछले लम्बे समय से खस्ता हालत में थी, क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आये दिन लोग हादसों में चोटिल हो रहे थे, जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने बीते दिनों इसका संज्ञान लेकर सम्बंधित अधिकारियों को सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिये थे, जिसके बाद सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़क के गड्ढों को सिर्फ मिट्टी या पत्थर से नहीं भरा जा रहा बल्कि डामरीकरण भी किया जा रहा है, इससे सड़क ज्यादा समय तक टिकी ठीक रहेगी। श्री शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की अन्य सड़कों को भी शीघ्र गड्ढामुक्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शासन से कई नई सड़कों की स्वीकृति भी मिली है। कई नई सड़कों का निर्माण भी जल्द पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का तेजी से विकास किया जा रहा है, रूद्रपुर क्षेत्र में भी विकास की गति थमने नहीं दी जायेगी। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान आशीष छाबड़ा, सतीश मुंजाल, संदीप गुम्बर, मुकेश शर्मा, पारस चुघ, अजय ब्ठला, प्रदीप कश्यप, शारदानंद आदि भी मौजूद थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

जेसीज पब्लिक स्कूल में गुरुपर्व के अवसर पर अंतर्विद्यालयी गुरबाणी शब्द प्रतियोगिता के आठवें संस्करण का आयोजन किया गया

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने काशीपुर में लगाया जनता दरबार। फरियादियों की समस्याओं को सुन निराकरण हेतु संबंधित को दिए निर्देश।