रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में जाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में जाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

ठुकराल ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर रुद्रपुर पहुंच रहे कांवड़ियों के जत्थों का अभिनंदन किया। उन्होंने कांवड़ियों के विश्राम शिविरों में पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। भीषण गर्मी और कठिन रास्तों की परवाह किए बिना भोले के भक्त जिस संकल्प के साथ गंगाजल लाते हैं, वह वंदनीय है। उन्होंने शिवभक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल संकल्प की सराहना की। जलाभिषेक के उपरांत ठुकराल ने अपने संदेश में कहा कि महादेव की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि हमारा शहर और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और हर घर में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि का पर्व हमें संयम, सेवा और परोपकार की प्रेरणा देता है। मंदिरों में दर्शन के दौरान उन्होंने आम श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और पर्व की बधाई दी।

More From Author

रुद्रपुर । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया

डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी की जयंती स्थान ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में भव्य कार्यक्रम किया गया और कार्यक्रम के उपरांत रुद्रपुर शहर के विभिन्न मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल जी जिला उधम सिंह नगर से जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार जी अतिथि रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमपाल सागर जी द्वारा की गई विधिक सलाहकार जविंदर सिंह उपस्थित रहे मंच संचालन सुरेश कुमार भारती जी द्वारा किया गया कार्यक्रम संयोजक विजय सागर जी रहे तथा क्षेत्र की जनता उपस्थित रही

विधायक शिव अरोरा ने हरिद्वार से पवित्र जल लेकर आये कावरियो के चरण धोकर किया स्वागत विधायक बोले कावरियो की सेवा करना मेरा लिये विशेष सौभग्य की बात

गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, जैतपुर कैंपस में “स्पोर्ट्स फॉर्म मॉर्निंग” उत्साहपूर्वक सम्पन्न