पढिये…इस टीम की छापेमारी से मचा व्यापारियों में हड़कंप || jugnu khan ||

Spread the love

काशीपुर/जसपुर। होली के त्यौहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने काशीपुर व जसपुर क्षेत्र में निर्माण इकाइयों में छापामारी कर खोया, दूध, पनीर व अन्य सामान के नमूने लिए। काशीपुर के जसपुर खुर्द क्षेत्र से खोया, पनीर, पापड़, दाल, धनिया पाउडर व हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया। वहीं, जसपुर स्थित चकासपुर एवं दिलापटटी रायपुर स्थित खोया निर्माण इकाइयों में छापा लगाकर खोया, दूध व पनीर के दो-दो नमूने लिए गए। इस प्रकार टीम ने आज कुल 12 नमूने लिए।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जसपुर पवन कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुद्रपुर/खटीमा श्रीमती आशा आर्या, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सितारगंज श्रीमती अपर्णा शाह थीं। गौरतलब है कि होली के त्यौहार पर दूध, दही मावा, पनीर आदि दुग्ध पदार्थों के साथ ही मसालों की काफी डिमांड रहती है। इसका फायदा उठाते हुए मिलावटखोर इन सामानों में मिलावट करने से नहीं चूकते। इसे दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

गर्मी का सीजन आते ही नगर निगम शहर की सफाई को लेकर गंभीर हुआ, शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए मेयर रामपाल सिंह ने एक बार फिर खुद मोर्चा संभाल लिया

चकरपुर क्षेत्र में मिले अज्ञात शव का खटीमा पुलिस द्वारा किया गया खुलासा, एक्सीडेंट कर भागे आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *